Home
Mobile

Oneplus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?, यहां जानें सबकुछ

Oneplus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a : OnePlus ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए अपना नया बजट स्मार्टफोन फोन Nord CE 4 को भारत में लॉन्च कर दिया है।

जिसे Snapdragon 7 Gen 3 SoC चिपसेट, 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लाया गया है। इस फोन का सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone 2a से माना जा रहा है।

Oneplus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

मिड रेंज सेगमेंट में आने वाले ये दोनों फोन्स कई दमदार फीचर्स के साथ आ रहे हैं। तो चलिए आपको आगे इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल आपको बताते हैं।

डिस्प्ले: वनप्लस Nord CE 4 में आपको 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। इसके डिस्प्ले में 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो और HDR10+ सपोर्ट है।

Oneplus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

Nothing Phone 2a में 240Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ OLED फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है

प्रोसेसर: वनप्लस नॉर्ड सीई 4 में कंपनी ने ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 3 SoC चिपसेट शामिल किया है। नथिंग फोन 2a में 2.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेसर पर बेस्ड है।

Oneplus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

स्टोरेज: वनप्लस नॉर्ड सीई 4 5जी में यूजर्स को 256GB तक UFS3.1 स्टोरेज मिलेगा। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

वहीं Nothing Phone 2a में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी व 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे।

Oneplus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

कैमरा: वनप्लस Nord CE 4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर और 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा से लैस है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके कैमरे से 60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 1080p वीडियो और 30fps पर 4K वीडियो शूट किया जा सकता है।

वहीं Nothing Phone 2a में अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें अपर्चर एफ2.4 के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बैटरी: वनप्लस नॉर्ड सीई 4 5जी को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी शामिल की है। वहीं Nothing Phone 2a में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है।

कनेक्टिविटी: वनप्लस Nord CE 4 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G , GPS, GLONASS, BDS, Galileo, QZSS,LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

वहीं Nothing Phone 2a में आपको 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएएस, डुअल 4जी VoLTE, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

कीमत: OnePlus Nord CE 4 की भारत में शुरूआती कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को डार्क क्रोम और सेलाडॉन मार्बल कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। OnePlus के इस फोन की बिक्री 4 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे से वनप्लस ऑनलाइन स्टोर, अमेजन इंडिया और अन्य रिटेल स्टोर पर शुरू कर दी जाएगी।

वहीं Nothing Phone 2a की शुरूआती कीमत 23,999 रुपये है। इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे आप व्हाइट और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
oneplus nord ce 4 vs nothing phone 2a know price features and specifications in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X