Home
Mobile

OnePlus या iQOO? किसके डिवाइस में है ज्यादा दम; किसे खरीदा होगा आपके लिए फायदेमंद?

OnePlus Nord CE 5 vs iQOO Neo 10R: भारतीय मार्केट में तहलका मचाते हुए वनप्लस में अपने लेटेस्ट फोन सीरीज OnePlus Nord 5 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो डिवाइस- OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 शामिल है। दोनों डिवाइस प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाले मिड रेंज फोन है, जिसकी कीमत 40000 रुपये के अंदर है।

हालांकि OnePlus Nord CE 5 इस सीरीज का ज्यादा किफायती मॉडल है, जिसको 30000 रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। जैसा कि हम जानते हैं कि भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आजकल मिड-रेंज डिवाइसेज का बोलबाला है। ऐसे में इस फोन की तुलना कई फोन से की जाती है। इस लिस्ट में iQOO Neo 10R भी शामिल है। iQOO Neo 10R और OnePlus Nord CE 5 एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

दोनों ही ब्रांड्स ने दमदार स्पेसिफिकेशन्स और आकर्षक कीमतों के साथ मार्केट में एंट्री की है। अगर आप भी 25-30 हजार के बजट में एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

OnePlus Nord CE 5 vs iQOO Neo 10R: कौन सा फोन होगा आपके लिए बेस्ट?

कीमत और अवेलेबिलिटी

iQOO Neo 10R के 8GB + 128GB की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत 28,999 रुपये और 30,999 रुपये है।
लॉन्च ऑफर के तहत ICICI, SBI और HDFC कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे शुरुआती कीमत घटकर 24,999 रुपये हो जाती है।

OnePlus Nord CE 5 की बात करें तो इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स ₹26,999 और ₹28,999 में उपलब्ध हैं। यह फोन 12 जुलाई से Amazon, Croma, Reliance Digital और OnePlus की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

डिजाइन और डिस्प्ले

iQOO Neo 10R में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में ड्यूल टोन बैक पैनल है जो रेसिंग ट्रैक से इंस्पायर्ड है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

OnePlus Nord CE 5 में 6.77 इंच की Super Fluid OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Ultra HDR व Gaming HDR सपोर्ट के साथ आती है।

फोन का डिजाइन सिंपल और प्रीमियम है। इसका वजन 199 ग्राम है और यह IP65 रेटिंग के साथ आता है। डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में iQOO Neo 10R थोड़ी बढ़त बनाता है क्योंकि इसकी रेजोल्यूशन और ब्राइटनेस ज्यादा है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

iQOO Neo 10R में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 735 GPU के साथ जोड़ा गया है।
इसमें 6043mm² VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम है। यह Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है।

OnePlus Nord CE 5 MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट के साथ आता है। यह भी Android 15 पर आधारित OxygenOS पर चलता है और OnePlus के AI फीचर्स जैसे AI Voice Transcribe, AI Search आदि से लैस है।

यानी परफॉर्मेंस के मामले में iQOO Neo 10R थोड़ा अधिक पावरफुल नजर आता है, खासकर गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए ये अच्छा फोन होगा।

स्पेसिफिकेशंस

Nord CE 5

iQOO Neo 10R
डिस्प्ले क्वालिटी 120Hz, 1080p - बैलेंस 144Hz, 1.5K - तेज और शार्प ग्राफिक्स
स्टोरेज UFS 3.1 के साथ 128GB UFS 4.0 के साथ 128/256GB (तेज़ रीड-राइट स्पीड)
कैमरा (सेल्फी) 16 MP 32 MP - बेहतर शार्पनेस
बैटरी लाइफ 7100 mAh - 2 दिन आराम से चलने वाली 6400 mAh
मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस सिंगल स्पीकर डुअल स्पीकर

कैमरा सेटअप

iQOO Neo 10R में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है (OIS के साथ), एक 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE 5 में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा है, साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है।

यह भी Ultra HDR और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी कैमरा के मामले में iQOO Neo 10R आगे है जबकि रियर कैमरा परफॉर्मेंस दोनों फोन सही ऑप्शन हो सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

iQOO Neo 10R में 6400mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 1600 चार्ज साइकल्स के बाद भी बैटरी 80% हेल्थ बनाए रखेगी।

OnePlus Nord CE 5 में 7100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। दावा है कि फोन 2.5 दिन तक चल सकता है। बैटरी के मामले में OnePlus Nord CE 5 बड़ी बैटरी के चलते स्पष्ट रूप से आगे है।

फीचर iQOO Neo 10R OnePlus Nord CE 5
IP रेटिंग IP65 IP65
ऑडियो स्टीरियो स्पीकर्स सिंगल स्पीकर
OS सपोर्ट 3 OS अपडेट, 4 साल सिक्योरिटी 4 साल OS, 6 साल सिक्योरिटी
कुल वजन 196g 199g

कौन सा फोन खरीदा सही ऑप्शन?

अगर आप एक पावरफुल परफॉर्मेंस, बेहतरीन डिस्प्ले और अच्छे फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो iQOO Neo 10R आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप बड़ी बैटरी, भरोसेमंद सॉफ्टवेयर, लंबी अपडेट सपोर्ट और दिनभर की यूज़ेबिलिटी चाहते हैं, तो OnePlus Nord CE 5 एक संतुलित और किफायती विकल्प है। दोनों ही डिवाइस अपने-अपने सेगमेंट में शानदार हैं, बस यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord CE 5 vs iQOO Neo 10R price features specifications comparison and other details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X