Home
Mobile

64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 5G, कीमत है सिर्फ...

- OnePlus Nord CE 5G फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।
- इसमें 3 वेरिएंट 6GB/128GB, 8GB/128GB, और 12GB/256GB मिलते है।
- फोन का मैन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है।

वनप्लस 6 कंपनी का आखिरी स्मार्टफोन था जिसमें 3.5 mm हेडफोन जैक दिया गया था। लेकिन कंपनी ने अब एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जी हाँ, कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी को लॉन्च कर दिया है। आइये जानते है OnePlus Nord CE 5G के बारे में और जानकारी।

64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 5G, कीमत है सिर्फ...

OnePlus Nord CE 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

जैसा कि पहले पुष्टि की गई थी, फोन फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। जबकि इस स्मार्टफोन की स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 2,400 x 1.080 पिक्सल है। फोन 410ppi की पिक्सेल डेंसीटी को सपोर्ट करता है, जो कि Nord के 408ppi पिक्सेल डेंसीटी से थोड़ा ज्यादा है।

OnePlus Nord CE 5G तीन रैम/स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है: 6GB/128GB, 8GB/128GB, और 12GB/256GB। इसके साथ ही OnePlus ने 64GB स्टोरेज ऑप्शन को छोड़ने का फैसला किया है, जिसे नॉर्ड के साथ विशेष रूप से भारत के लिए पेश किया गया था।

वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी: कैमरा

अगर हम कैमरे की बात करें तो इसमें 6P लेंस और EIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है। यह 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस (EIS सपोर्ट) और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो लेंस के साथ आता है। फोन में एलईडी फ्लैश, 4K वीडियो 30fps, PDAF और CAF का कोंबिनेशन, सुपर स्लो-मोशन वीडियो, नाइटस्केप मोड और बहुत कुछ जैसे कैमरा फीचर मिलते हैं। जबकि EIS सपोर्ट वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

OnePlus Nord CE 5G: बैटरी

OnePlus Nord CE 5G में 4,500mAh की बैटरी है जो Warp Charge 30T Plus फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह केवल 30 मिनट में 0 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। यह एंड्रॉइड 11 पर आधारित OxygenOS 11 चलता है।

अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक भी शामिल हैं।

OnePlus Nord CE 5G: कनेक्टिविटी

जबकि अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो नॉर्ड सीई 5जी में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, GPS, NFC, GLONASS, NaVIC, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल-सिम सपोर्ट और बहुत कुछ दिये गए हैं।

क्या है OnePlus Nord CE 5G की कीमत और कब खरीद सकते है

अगर कीमत की बात करें तो OnePlus Nord CE 5G की कीमत 6GB/128GB ऑप्शन के लिए 22,999 रुपये, 8GB/128GB के लिए 24,999 रुपये और 12GB/256GB के लिए 27,999 रुपये है।

वहीं अगर आप भी इस मोबाइल को खरीदना चाहते है तो फोन 11 जून को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और भारत में कंपनी की वेबसाइट, अमेज़न इंडिया और प्रमुख रिटेल्स पार्टनर के माध्यम से 16 जून से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

प्री-ऑर्डर करने वालों को 2,699 रुपये के गिफ्ट मिलेंगे। जबकि HDFC बैंक कार्ड और EMI के माध्यम से फोन को खरीदकर आप 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। जबकि जिन 2,000 लोगों ने प्री-ऑर्डर किया है, उन्हें एक फ्री वनप्लस नोर्ड हैंडी फैनी पैक मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The OnePlus company is now back with a new mid-range smartphone - the OnePlus Nord CE 5G, which brings back a 3.5mm headphone jack along with some features that everyone wants from a 2021-class smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X