Home
Mobile

OnePlus Nord CE 3 की फोटो लॉन्च से पहले लीक, शानदार कैमरे के साथ 5 जुलाई को होगी एंट्री

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपना नया हैंडसेट Oneplus Nord CE 3 अगले महीने 5 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। इसे कंपनी ग्लोबल लेवल पर पेश कर सकती है। हालांकि इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसके कई स्पेक्स की डिटेल सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में इस अपकमिंग फोन को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसमें इस फोन का फोटो लॉन्च से पहले लीक हो गया है। जिसमें यह हैंडसेट दमदार कैमरे के साथ दिख रहा है। तो आइए आपको वनप्लस के इस अपकमिंग डिवाइस के फीचर्स से लेकर कीमत और लुक के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Nord CE 3 की फोटो लॉन्च से पहले लीक, 5 जुलाई को होगी एंट्री

वनप्लस Nord 3 के स्पेक्सिफिकेशन

सबसे पहले आपक बता दें, स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अगले महीने अपने कई नए हैंडसेट्स को एक साथ पेश कर सकती है, जिसमें Nord CE 3, Nord Buds 2r और OnePlus Nord 3 को शामिल किया जा सकता है। वनप्लस Nord 3 को 6.74 इंच डिस्प्ले के साथ ला सकती है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है। इस फोन को MediaTek Dimensity 9000 SoC चिपसेट से लैस किया जा सकता है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक LPDDR5x रैम के साथ कॉन्फिगर करने का ऑप्शन दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस हैंडसेट में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो यूनिट के साथ आएगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसे पावर देने कि लिए इसमें 80W VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट की मानें तो इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, एफिशिएंट हीट मैनेजमेंट के लिए 4129.8 8mm (sq) VC कूलिंग चैंबर दिया जा सकता है।

वनप्लस Nord 3 की भारत में कीमत

Oneplus Nord 3 को भारत में दो कॉन्फिगरेशन के साथ लाया जा सकता है। जिसके बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये तय की जा सकती है, 16GB + 256GB मॉडल की कीमत कंपनी 36,999 रुपये तक तय कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Even before the launch of Oneplus Nord CE 3, its photo has been leaked. According to the photo, this phone can knock with a strong camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X