मिड रेंज में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE4 Lite 5G, 27 जून को पहली सेल में मिलेगा बंपर ऑफर
OnePlus ने भारत में अपना OnePlus Nord CE4 Lite को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को लेटेस्ट मिड रेंज ऑप्शन के तौर पर पेश किया है। फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus Nord CE4 Lite पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord CE3 Lite 5G को रिप्लेस करेगा। वहीं कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को लेटेस्ट डिजाइन में पेश किया है। कंपनी ने इस फोन में अपने पिछले मॉडल के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स भी किए हैं और यह OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G की कीमत
OnePlus Nord CE4 Lite 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB + 128GB RAM और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G की कब होगी पहली सेल
OnePlus Nord CE4 Lite 5G की पहली सेल 27 जून 2024 को दोपहर के 12:00 बजे Amazon पर शुरू होगी। बता दें कि कंपनी पहली सेल में फोन को खरीदने पर सीधे 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा इस फोन पर आप 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी प्राप्त कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने अपने इस फोन में 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले जोड़ी है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसमें 1200 निट्स से लेकर 2100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।
OnePlus का यह मिड रेंज फोन 5G Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट पर काम करता है। कंपनी ने अपने इस फोन के प्रोसेसर में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं किया है।
स्टोरेज: यह स्मार्टफोन 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है। OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। वहीं इस फोन के साथ 2 साल तक एंड्रॉयड और 3 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट भी मिल रहा है।
बैटरी: OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इस फोन को IP54 रेटिंग भी प्राप्त हुई है, जिसकी वजह से यह फोन वाटर और डस्ट प्रूफ भी बनता है।
कैमरा: OnePlus Nord CE4 Lite 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 50MP का मेन Sony LYT 600 कैमरा सेंसर मिलेगा। यह OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन और EIS इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की कनेक्टिविटी को शानदार बनाने के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है।


Click it and Unblock the Notifications








