Oneplus Nord CE4 Lite 5G Review: आखिर क्यों खरीदना चाहिए आपको ये स्मार्टफोन, यहां जानें सभी जरूरी बातें
Oneplus Nord CE4 Lite 5G Review: OnePlus का लेटेस्ट अफोर्डेबल स्मार्टफोन Oneplus Nord CE4 Lite भारतीय मार्केट में 27 जून 2024 को पेश हो चुका है। यह पिछले साल मार्केट में आए Oneplus Nord CE3 Lite का सक्सेसर है। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को कई सारे अपग्रेड के साथ मार्केट में प्रवेश दिया है।
कंपनी ने इस फोन के डिजाइन में भी बदलाव किया है। इस फोन को Qualcomm Snapdragon 695 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। अगर आपके मन में Oneplus Nord CE4 Lite को खरीदने का विचार उत्पन्न हो रहा है, तो हम आपके लिए इस किफायती फोन का रिव्यू लेकर आए हैं। इससे आपको इस फोन को लेकर होने वाले सभी डाउट को क्लियर करने में मदद मिलेगी।

Oneplus Nord CE4 Lite 5G का रिव्यू
हमने Oneplus Nord CE4 Lite 5G के सुपर सिल्वर वेरिएंट का रिव्यू किया है। इस फोन का बैक पैनल शानदार मिरर जैसे रिफ्लेक्शन और स्मूथ मैटेलिक ग्रेडिएंट फिनिशिंग के साथ आता है। साथ ही फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें लेंस वर्टिकली दिए गए हैं। साथ ही इसमें LED फ्लैश भी दिया गया है।
OnePlus के इस स्मार्टफोन के बॉक्स में सिलिकन बैककवर भी मिल रहा है। कंपनी फोन के फ्रंट में प्लास्टिक का स्क्रीन गार्ड लगाकर देती है, जो कि डिस्प्ले को स्क्रैच से प्रोटेक्शन प्रोवाइड करता है। फोन को IP65 रेटिंग दी गई है। यानी यह फोन डस्ट और वाटर से सुरक्षित है। पानी से सुरक्षित होने का मतलब केवल यह ही नहीं है कि फोन वाटरप्रूफ है, बल्कि यह पानी की बूंदों से भी सुरक्षित रह सकता है।

Oneplus Nord CE4 Lite 5G में मिलती है बेहतर साउंड क्वालिटी
Oneplus Nord CE4 Lite 5G में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। इसमें बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है। फोन में अल्ट्रावाइड वॉल्यूम भी दिया गया है। इसके लिए आपको वॉल्यूम बटन प्रेस करना होगा और फोन का वाल्यूम 300% तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में टाइप-सी पोर्ट के साथ ड्यूल सिम स्लॉक भी दिया गया है।
Oneplus Nord CE4 Lite 5G की डिस्प्ले
Oneplus Nord CE4 Lite में 6.67 इंच का Full HD+ (1080x2400p) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और आस्पेक्ट रेश्यों 20:9 है। कंपनी ने अपने इस फोन में 2100nits की पीक ब्राइटनेस दी है। फोन में एक और क्वालिटी जोड़ी गई है, जो कि इसे सबसे अलग बनाती है। फोन में एक्वा टच फीचर दिया गया है, जो कि गीले हाथ होने पर भी टच रिस्पॉन्स करता है।
यदि आप स्मार्टफोन पर वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो इस फोन की डिस्प्ले आपको निराश नहीं करेगी। लेकिन इस फोन की परफॉर्मेंस धूप में इतनी खास नहीं है। धूप में इसे रन करते समय आपको फोन को अपने नजदीक लाना पड़ेगा।
OnePlus के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 SoC ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि यह पुराना प्रोसेसर है और परफॉर्मेंस में काफी अच्छा है। इसमें 8GB RAM और वर्चुअल रैम फीचर भी दिया गया है।
दो साल तक मिलेगा एंड्रॉयड अपडेट
डे-टू-डे यूज में यह फोन स्मूदली काम करता है। मल्टी टास्किंग, कॉलिंग, चैटिंग, मूवी या फिर गेमिंग ही क्यों ना हो, यह फोन डिसेंट है। लेकिन यह फोन हाई ग्राफिक्स में थोड़ा परेशान जरूर कर सकता है। बता दें कि यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Oxygen 14 पर रन करता है और इसमें 128GB/256GB UFC 2.2 स्टोरेज दिया गया है। इतना ही नहीं Oneplus इस फोन में 2 साल तक का एंड्रॉयड अपडेट भी देगा।
Oneplus Nord CE4 Lite 5G की बैटरी लाइफ और कैमरा
इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि पूरे दिन चलती है और 80W SuperVOOC के फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन 50 मिनट में फुल चार्ज होने की क्षमता भी रखता है। कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। कंपनी ने इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनो कैमरा जोड़ा है।
इस फोन के द्वारा लिए गए फोटो की क्लालिटी अच्छी आती है और डिटेल्स एवं ब्राइटनेस में भी यह फोन काफी बेहतर है। इस फोन का पोर्टेट मोड ऐज डिटेक्शन अच्छा है। इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कि आपके सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाता है।
Oneplus Nord CE4 Lite 5G की वीडियोग्राफी भी डिसेंट है। आप इसमें 30FPS पर फुल HD पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें स्लो मोशन और टाइम लैप्स वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकती है। Oneplus का यह Nord CE4 Lite पर अच्छी परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ आता है।
Oneplus Nord CE4 Lite 5G की कीमत
Oneplus Nord CE4 Lite 5G फोन को 20, 000 रुपये से भी कम कीमत में पेश किया गया है। यानी की कम बजट में बेहतरीन फोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए यह फोन एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के साथ इसका यूजर इंटरफेस भी काफी शानदार है।
फोन में ब्लोटवेयर ऐप्स नहीं मिलते है, यह इस फोन की सबसे बड़ी खूबी में से एक है। इसके साथ ही फोन की बिल्ड क्वालिटी भी पहले से बेहतर हुई है। इस फोन का कैमरा भी निराश नहीं करता है। इसके साथ ही Oneplus का यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
फोन की लंबी बैटरी भी दमदार है। कुल मिलाकर यह फोन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ सकता है, जो कि नॉर्मल यूज, सोशल मीडिया, वीडियो कंटेंट कन्जम्पशन के लिए शानदार बैटरी वाला स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








