Home
Mobile

OnePlus भारत में आज लॉन्च करने जा रहा नया फोन, कम दाम में मिलेंगे धांसू फीचर्स

OnePlus Nord CE4 Lite: Oneplus आज अपने आगामी बजट स्मार्टफोन Oneplus Nord CE 4 Lite को लॉन्च करने जा रहा है। आज यानी 18 जून शाम 7 बजे इस फोन को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

फिलहाल वनप्लस ने नॉर्ड सीई 4 लाइट की कोई डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन Oppo K12x का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में ही चीन में लॉन्च किया गया था।

OnePlus भारत में आज लॉन्च करने जा रहा नया फोन

OnePlus Nord CE4 Lite की भारत में लॉन्चिंग- कंपनी भारत में अपने नए फोन को लॉन्च करने के लिए शाम 7 बजे एक इवेंट आयोजित करेगी। इसके लिए एक माइक्रोसाइट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर लाइव हो चुकी है, जिसमें डिवाइस की लॉन्च डेट और समय की जानकारी दी गई है।

वहीं कीमत की बात करें तो अभी इसके दाम को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, यह स्मार्टफोन बजट फोन सेगमेट में ही आएगा।

OnePlus भारत में आज लॉन्च करने जा रहा नया फोन

OnePlus Nord CE4 Lite 5G स्पेसिफिकेशन - इस आगामी फोन के अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिसने अनुसार इसमें 6.67-इंच FHD+ AMOLED पैनल मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

इसके साथ ही इस नए मॉडल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा इस बार पिछले मॉडल के मुकाबले LCD स्क्रीन अपग्रेड हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए Nord CE 4 Lite में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर शामिल किए जानें की संभावना है, जो Nord CE3 Lite 5G के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होगा। स्टोरेज की बीत करें तो उम्मीद की जा रही है कि, इस स्मार्टफोन में 8GB या 12GB रैम रैम ऑप्शन के साथ 256GB तक का स्टोरेज मिल सकता है।

इसमें ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 14 पर संचालित हो सकता है, इतना ही नहीं कंपनी कम से कम इसके साथ दो एंड्रॉइड ओएस अपडेट और तीन साल के सुरक्षा पैच भी दे सकती है।

इसके साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 16MP का मैक्रो लेंस के साथ आ सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,500mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord CE4 Lite india launch today know here price features ahead of launching
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X