Home
Mobile

OnePlus Nord CE4 Lite भारत में 18 जून को होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

OnePlus Nord CE4 Lite: वनप्लस अगले हफ्ते अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। ब्रांड ने ऑफिशियल लॉन्च से पहले अपने ही इस आगामी फोन के टीज करना शुरू कर दिया है।

खबरों की मानें तो यह डिवाइस कोई और नहीं बल्कि OnePlus Nord CE4 Lite है। तो आइए आपको आगे वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट के बारे में अब तक सामने आए सभी डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Nord CE4 Lite भारत में 18 जून को होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर

OnePlus Nord CE4 Lite की भारत में लॉन्चिंग- कंपनी भारत में अपने नए फोन को लॉन्च करने के लिए 18 जून को शाम 7 बजे एक इवेंट आयोजित करेगी। इसके लिए एक माइक्रोसाइट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर लाइव हो चुकी है, जिसमें डिवाइस की लॉन्च डेट और समय का खुलासा किया गया है।

उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इस इवेंट में वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट को ही लॉन्च करेगी। जिसकी कीमत भारत में 20,000 रुपये से कम तय किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G संभावित स्पेसिफिकेशन - इस आगामी फोन के अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिसने अनुसार इसमें 6.67-इंच FHD+ AMOLED पैनल मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC चिपसेट मिल सकता है, जो Nord CE3 Lite 5G के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होगा।

OnePlus Nord CE4 Lite भारत में 18 जून को होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर

इसके साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 16MP का मैक्रो लेंस के साथ आ सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,500mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

इसमें ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 14 पर संचालित हो सकता है, इतना ही नहीं कंपनी कम से कम इसके साथ दो एंड्रॉइड ओएस अपडेट और तीन साल के सुरक्षा पैच भी दे सकती है।

नॉर्ड सीई4 लाइट 5जी के लॉन्च के बाद, कंपनी अगले महीने देश में वनप्लस नॉर्ड 4 के भी लॉन्च का ऐलान कर सकती है। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord CE4 Lite will launch in India on June 18 Know Expected Price and Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X