Home
Mobile

OnePlus Nord का वीडियो टीज़र रिलीज, 5 कैमरों के साथ होगा लॉन्च

OnePlus Nord की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। इस फोन की लॉन्चिंग डेट पास आती जा रही है। इस फोन की ख़बर को काफी लोकप्रियता मिल रही है। अब एक और नई ख़बर इस फोन के बारे में हम आपको बताने जा रही है। OnePlus Nord का यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज पर एक टीज़र जारी किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

OnePlus Nord का टीज़र

OnePlus Nord का टीज़र

OnePlus Nord को कंपनी काफी जल्द लॉन्च करने वाली है। इस वजह से वनप्लस कंपनी अब काफी सारे वीडियो टीज़ और टीज़र्स को जारी कर रही है। इस बार भी वनप्लस कंपनी ने अपने यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो टीज़र जारी किया है। इस वीडियो टीज़र में काफी सारी चीजों को दिखाया गया है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप

ट्रिपल कैमरा सेटअप

इस वीडियो में स्मार्टफोन के बैक का पूरा डिजाइन देखने को मिल रहा है। इस फोन के वीडियो टीज़र को देखने के बाद लग रहा है कि यह वनप्लस कंपनी एक किफायती स्मार्टफोन होगा। वनप्लस के इस किफायती स्मार्टफोन एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने वाला है। इस फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरों का सेटअप होने के साथ-साथ अगले हिस्से में दो सेल्फी कैमरों का सेटअप हो सकता है।

Dear Past टीज़र का शीर्षक

Dear Past टीज़र का शीर्षक

वनप्लस कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर जिस यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज पर जो टीज़र रिलीज किया है, उसकी हेडिंग Dear Past है। हालांकि अगर आप इस टीज़र को देखेंगे तो आपका ध्यान OnePlus Nord पर नहीं जाएगा। अगर वीडियो को स्लो मोशन में देखा जाए तो उसमें इस फोन की झलक और उसके पिछले हिस्से में तीन कैमरों का सेटअप होने का पता चलता है। हालांकि इस फोन की झलक में फ्रंट कैमरा के बारे में साफतौर पर कुछ पता नहीं चलता है।

OnePlus Nord का प्रोसेसर

OnePlus Nord का प्रोसेसर

OnePlus Nord के बारे में कुछ बातों का पता अभी तक चल चुका है और उसकी पुष्टि भी हो चुकी है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और 5जी का सपोर्ट होने की बात की भी पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा इस फोन में दो कैमरों का फ्रंट कैमरा सेटअप होने वाला है। जिसमें पहला कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा।

इस फोन की कीमत का अंदाजा

इसके अलावा इस फोन की कीमत के बारे में इस बात का पता चला है कि इस फोन की कीमत 500 डॉलर से कम होगी।

500 डॉलर यानि करीब 37000 रुपए से कम इस फोन की कीमत होने की संभावना है। ऐसे में इस फोन का बैक कैमरा सेटअप भी काफी शानदार होगा। उसका प्राइमरी कैमरा 48 या 64 मेगापिक्सल का हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord Design Teased on YouTube and Instagram Channel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X