OnePlus Nord N30 5G स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, प्री-बुकिंग पर फ्री मिलेगा ईयरफोन, जानें कीमत

OnePlus Nord N30 5G Launch : चीनी ब्रांड वनप्लस ने अपना नया 5जी स्मार्टफोन OnePlus Nord N30 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को यूएस में पेश किया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस लेटेस्ट हैंडसेट को OnePlus Nord N20 5G के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया है। Nord N30 5G को वनप्लस की अमेरिकी साइट पर लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस में यूजर्स को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल कैमरा मिल रहा है। तो आइए आपको इस नए स्मार्टफोन की कीमत से लेकर खूबियों तक की जानकारी आगे डिटेल में बताते हैं।
OnePlus Nord N30 5G की कीमत
इसे पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे दो कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। OnePlus Nord N30 5G के 8 GB रैम और 128 GB की कीमत 299.99 डॉलर यानि कि, लगभग 24,800 रुपये तय किया गया है। OnePlus की आधिकारिक अमेरिकी वेबसाइट पर इस फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी $59 (€55/INR4,875) की कीमत का OnePlus Nord Buds 2 TWS ईयरफोन फ्री देगी।
OnePlus Nord N30 5G की खूबियां
OnePlus Nord N30 5G में यूजर्स को एक पंच होल के साथ 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ यूजर्स को sRGB, डिस्प्ले P3 और डार्क मोड भी दिया जा रहा है। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 GPU दिया गया है। साथ ही 8 GB LPDDR4X रैम और 128 GB तक स्टोरेज दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें Dual Streo स्पीकर्स दिए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 108MP का मेन कैमरा, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ यूनिट के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।

कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें 5G, GPS, WiFi 802.11 a/b/g/n/ac और ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी अपने इस हैंडसेट पर 3 साल तक सुरक्षा अपडेट देने का वादा कर रही है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें आपको में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी-सी और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








