OnePlus ने सस्ता 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च, बेहद कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स
OnePlus Nord N30 SE : स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने चुपचाप अपना नया फोन लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने बजट सेगमेंट स्मार्टफोन के तौप पर पेश किया है।
मार्केट में इस फोन को वनप्लस नॉर्ड एन30 एसई 5जी (OnePlus Nord N30 SE) के नाम से जाना जाएगा। अगर आप भी बेहद कम दाम में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

बता दें, वनप्लस का यह लेटेस्ट फोन OnePlus Nord N20 SE का एक अपग्रेड वर्जन है। तो चलिए आपको कंपनी के इस नए फोन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Nord N20 SE की कीमत: वनप्लस ने अपने इस नए बजट स्मार्टफोन को केवल एक वेरिएंट में ही उपलब्ध कराया है। जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है।

फिलहाल इस फोन को अभी केवल यूएई में ही लॉन्च किया गया है। वहां के बाजारों में इसकी कीमत 13,600 रुपये तय की गई है। जिसे कस्टमर्स यूएई की शॉपिंग वेबसाइट noon.com से इसे खरीद सकेंगे। जहां बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने अपने इस नए हैंडसेट को दो कलर में पेश किया है। जिसमें सैटिन ब्लैक और सयान स्पार्कल कलर शामिल हैं। इस फोन को कंपनी ने वनप्लस की ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्ट किया है। हालांकि भारतीय बाजार में इसे लॉन्च करने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

OnePlus Nord N20 SE के स्पेसिफिकेशन्स: वनप्लस के नए स्मार्टफोन में आपको 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिल रही है। इसमें प्रोसेसर की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट से पैक्ड किया गया है।
कंपनी का यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम यानी ऑक्सीजन ओएस पर काम करेगा। जिसमें कनेक्टिविटी के लिए ग्राहकों को इस फोन में कंपनी ने 5G, GPS, NFC, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-सी जैसे दमदार फीचर्स भी दिए है।
OnePlus Nord N20 SE कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP का एक कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए वनप्लस ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








