OnePlus Nord N30 SE की इस पावरफुल प्रोसेसर के साथ जल्द हो सकती है एंट्री, जानें डिटेल
OnePlus Nord N30 SE: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द ही अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे मार्केट में OnePlus Nord N30 SE के नाम से जाना जाएगा। आपको बता दें, अभी कुछ महीने पहले ही कंपनी ने अमेरिका और कनाडा में OnePlus Nord N30 नाम के स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब ब्रांड Nord N सीरीज लाइनअप में अपना एक नया स्मार्टफोन एड करने जा रहा है। गीकबेंच बेंचमार्क डेटाबेस पर इस अपकमिंग फोन को मॉडल नंबर CPH2605 को देखा गया है, जिससे इसके जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। तो चलिए आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं।

इससे पहले वनप्लस के इस आगामी स्मार्टफोन को TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है, और अब गीकबेंच पर इसे लिस्ट किया गया है। जिससे लॉन्च से पहले ही इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलास हो चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो OnePlus Nord N30 SE में ऑक्टा-कोर चिपसेट को साथ 2 + 6 कोर कॉन्फ़िगरेशन और k6833v1_64_k419 मदरबोर्ड दिया जा सकता है। वनप्लस नॉर्ड एन30 एसई स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 (MediaTek Dimensity 6020 SoC) चिपसेट पर काम करेगा।
मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 चिपसेट को 7nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इस चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU का उपयोग होता है। बता दें, इससे पहले इस प्रोसेसर का इस्तेमाल Lava Blaze 2 5G , Realme 11 और Oppo A59 5G सहित कई अन्य स्मार्टफोन में किया जा चुका है।
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 4GB रैम मिलेगा। हालांकि इसे 6GB या फिर 8GB रैम के साथ भी उपलब्ध कराया जा सकता है। बेंचमार्क लिस्टिंग की मानें तो इस फोन में Android 13 सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है।
इससे पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन को TDRA वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था, जिससे यह खुलासा हुआ था कि इसे पावर देने के लिए कंपनी इस फोन में 4880mAh बैटरी दे सकती है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि इसके स्पेक्स की डिटेल्स से उम्मीद की जा रही है कि, यह एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर दस्तक दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








