OnePlus Nord: इस दिन से होगी प्री-बुकिंग और 21 जुलाई को होगा लॉन्च
OnePlus Nord के बारे में कंपनी ने कहा है कि इस फोन को 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि हमने आपको इस फोन के बारे में कंपनी के पुष्टि करने से पहले ही बता दिया था कि ये फोन 21 जुलाई को लॉन्च होगा।
OnePlus Nord की आधिकारिक घोषणा
ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के आधिकारिक घोषणा से पहले ही अमेज़न पर गलती से इस फोन का एक टीज़र पोस्ट कर दिया था जिसमें इस फोन की लॉन्च डेट लिखी हुई थी। अब इसके प्री-बुकिंग की ख़बर आई है, जिसके बारे में हम आपको बाद में बताएंगे।
21 जुलाई को किया जाएगा लॉन्च
हालांकि उसके बाद कंपनी ने भी इस फोन के लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी। OnePlus Nord को भारत में 21 जुलाई के दिन शाम 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च के लिए कंपनी कोरोना वायरस की वजह से किसी भी तरह का इवेंट फिज़िकल इवेंट आयोजित नहीं करेगी बल्कि OnePlus Nord AR ऐप के जरिए लॉन्च किया जाएगा। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
15 जुलाई से होगी प्री-बुकिंग
OnePlus Nord को खरीदने वाले यूज़र्स इस फोन को प्री-बुक कर सकते हैं। इस फोन की प्री-बुकिंग 15 जुलाई से शुरू होगी और इसे यूज़र्स अमेज़न से बुक कर पाएंगे। आपको बता दें कि अगर आप इस फोन को प्री-बुक करेंगे तो आपको 499 रुपए की पेमेंट करनी होगी। इसके बाद कंपनी यूज़र को एक गिफ्ट का बॉक्स देगी।
यूट्यूब पर जारी हुआ वीडियो टीज़र
वनप्लस कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर जिस यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज पर जो टीज़र रिलीज किया है, उसकी हेडिंग Dear Past है। हालांकि अगर आप इस टीज़र को देखेंगे तो आपका ध्यान OnePlus Nord पर नहीं जाएगा। अगर वीडियो को स्लो मोशन में देखा जाए तो उसमें इस फोन की झलक और उसके पिछले हिस्से में तीन कैमरों का सेटअप होने का पता चलता है। हालांकि इस फोन की झलक में फ्रंट कैमरा के बारे में साफतौर पर कुछ पता नहीं चलता है।
इस फोन के प्रोसेसर का पक्का पता चला
OnePlus Nord के बारे में कुछ बातों का पता अभी तक चल चुका है और उसकी पुष्टि भी हो चुकी है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और 5जी का सपोर्ट होने की बात की भी पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा इस फोन में दो कैमरों का फ्रंट कैमरा सेटअप होने वाला है। जिसमें पहला कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा।


Click it and Unblock the Notifications








