Home
Mobile

OnePlus Nord को आज से सिर्फ 499 रुपए देकर करें प्री-ऑर्डर

OnePlus Nord की प्री-बुकिंग अब से कुछ देर बाद यानि दोपहर बजे से शुरू होने जा रही है। आप इस स्मार्टफोन को लॉन्च होने से पहले ही बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको फिलहाल सिर्फ 499 रुपए का डिपॉजिट कराना होगा।

इस फोन के साथ मिलेंगे 5000 रुपए तक के गिफ्ट

इस फोन के साथ मिलेंगे 5000 रुपए तक के गिफ्ट

इस फोन को प्री-ऑर्डर करने वाले यूज़र्स के लिए वनप्लस कंपनी ने गिफ्ट का प्लान बनाया है। जो भी यूज़र्स इस फोन को प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें 5000 रुपए तक का गिफ्ट दिए जाएंगे। कंपनी दो बार यूज़र्स को गिफ्ट बॉक्स देगी, जिसमें करीब 5000 रुपए तक का सामान हो सकता है।

इस फोन के साथ मिलेंगे दो गिफ्ट

इस फोन के साथ मिलेंगे दो गिफ्ट

इस फोन को अगर यूज़र्स प्री-ऑर्डर करेंगे तो उन्हें उसी टाइम एक गिफ्ट बॉक्स मिलेगा। इसके अलावा अगर वनप्लस नॉर्ड को प्री-ऑर्डर करने के बाद यूज़र्स 31 अगस्त तक इस फोन को खरीदने की प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे तो यूज़र्स को एक गिफ्ट बॉक्स और मिलेगा। इस तरह से यूज़र्स को फोन खरीदने पर दो गिफ्ट बॉक्स मिलेंगे, जिसमें 5000 रुपए तक के सामान हो सकते हैं।

ऐसे करें प्री-ऑर्डर

ऐसे करें प्री-ऑर्डर

इस फोन को प्री-ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले यूज़र्स को अमेज़न की वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद OnePlus Nord को प्री-ऑर्डर करने के लिए 499 रुपए डिपोज़िट करवाने होंगे। बस, इस तरह से आप OnePlus Nord को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

21 जुलाई को होगा लॉन्च

21 जुलाई को होगा लॉन्च

हालांकि उसके बाद कंपनी ने भी इस फोन के लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी। OnePlus Nord को भारत में 21 जुलाई के दिन शाम 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च के लिए कंपनी कोरोना वायरस की वजह से किसी भी तरह का इवेंट फिज़िकल इवेंट आयोजित नहीं करेगी बल्कि OnePlus Nord AR ऐप के जरिए लॉन्च किया जाएगा। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन का प्रोसेसर

OnePlus Nord के बारे में कुछ बातों का पता अभी तक चल चुका है और उसकी पुष्टि भी हो चुकी है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और 5जी का सपोर्ट होने की बात की भी पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा इस फोन में दो कैमरों का फ्रंट कैमरा सेटअप होने वाला है। जिसमें पहला कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord Pre Order Begins Today at 1.30 Pm on Amazon, Price, Specifications and More.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X