OnePlus Nord बनाम OnePlus Nord CE 5G, कौन है बेस्ट?
OnePlus अपने शानदार स्मार्टफोन के लिए बहुत फेमस है। फेमस होने का कारण यह है कि वनप्लस में प्राइस भले ही हाई हो लेकिन हैंडसेट बहुत बढ़िया मिलता है और उसमें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी अच्छे मिलते है। हाल ही में वनप्लस ने OnePlus Nord CE 5G लॉन्च किया था। इससे पहले लगभग समान फीचर्स और प्राइस में OnePlus Nord को निकाला था। तो आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि OnePlus Nord और OnePlus Nord CE 5G में बेस्ट कौन है।

OnePlus Nord vs OnePlus Nord CE 5G, Which is Best - OnePlus Nord बनाम OnePlus Nord CE 5G, जानिए कौन है बेस्ट
OnePlus Nord

वनप्लस नॉर्ड की बात करें तो इसे 2020 को लॉन्च किया गया था। लोग इसे भी बहुत लाइक करते है। यह हैंडसेट 3 कलर वेरिएंट में आता है।
क्या है खास स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले - OnePlus Nord में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
स्टोरेज और वेरिएंट - यह 2 स्टोरेज वेरिएंट में आता है, एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, और दूसरा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज।
प्रोसेसर - फोन में क्वालकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
कलर - यह डिवाइस तीन कलर में उपलब्ध है।
कैमरा - वनप्लस नॉर्ड में क्वाड-कैमरा सेटअप है जिसमें मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी - इस फोन में 4115mAh की बैटरी है जो Warp फास्ट चार्जिंग 30T को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी - फोन में 4जी के अलावा 5जी और एनएफसी भी सपोर्ट करता है।
कीमत क्या है?
12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के लिए कीमत 29999 रुपए है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी के लिए कीमत 27999 रुपए है।
OnePlus Nord CE 5G

वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी की बात करें तो यह वर्तमान में मार्केट में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है क्योंकि यह 25 हजार से कम में मिल रहा है। आइये स्पेसिफिकेशन देखते हैं।
क्या है खास स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर - वनप्लस नोर्ड सीई 5जी एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर द्वारा संचालित है और ऑक्सीजनओएस 11 पर काम करता है जो एंड्रॉइड 11 पर आधारित है।
डिस्प्ले - स्मार्टफोन 6.43 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिसका पिक्सल रिज़ॉल्यूशन 1080x2400 है। और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।
वेरिएंट - OnePlus Nord CE 5G को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है जिसमें 6GB+128GB, 8GB+128GB और 12GB+256GB है।
कैमरा - कैमरे की बात करें तो इसमें 6P लेंस और EIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है। यह 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस (EIS सपोर्ट) और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो लेंस के साथ आता है। फोन में एलईडी फ्लैश, 4K वीडियो 30fps, PDAF और CAF का कोंबिनेशन, सुपर स्लो-मोशन वीडियो, नाइटस्केप मोड और बहुत कुछ जैसे कैमरा फीचर मिलते हैं। जबकि EIS सपोर्ट वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी - फोन में 4500mAh की बैटरी है जो Warp Charge 30T Plus फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कलर - यह ब्लू वॉयड, चारकोल इंक और सिल्वर रे कलर्स में उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी - इस डिवाइस में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, ब्लूटूथ v5.10, NFC, USB टाइप-C, 3G और 4G, 5G शामिल हैं।
कीमत क्या है?
6GB+128GB के लिए प्राइस 22,999 रुपये है, 8GB+128GB के लिए 24,999 रुपये और 12GB+256GB के लिए 27,999 रुपये है।
बेस्ट कौनसा है?
अगर देखा जाये तो दोनों ही डिवाइस में लगभग सभी मिलते जुलते फीचर्स ही मिल रहे है लेकिन OnePlus Nord CE 5G तीन वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत भी कम है। इसके अलावा नॉर्ड सीई में कैमरा भी ज्यादा अच्छा मिलता है। इन सबके अलावा आप ऊपर दिये गए स्पेसिफिकेशन में कम्पेरिसन कर सकते है कि आपके अनुसार ज्यादा बेस्ट कौन है, हमारे अनुसार तो OnePlus Nord के बजाय OnePlus Nord CE 5G ज्यादा बेहतर है।


Click it and Unblock the Notifications








