OnePlus लाइफटाइम फ्री में बदलेगा हैंडसेट का डिस्प्ले, केवल इन यूजर्स को मिलेगा लाभ, जानें ऑफर डिटेल
Oneplus offer lifetime display warranty : अगर आप भी वनप्लस का हैंडसेट इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी (OnePlus) ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसे ऑफर का ऐलान किया है, जिसके तहत वह लाइफ लाइम उन्हें फ्री में डिस्प्ले बदल कर देगी। जी हां आपको भी यकीन नहीं हो रहा है, ना तो चलिए आगे जानते हैं कि, आखिर क्या वजह रही है कि कंपनी को ऐसे ऑफर का ऐलान करना पड़ा।
आपको बता दें, OnePlus पहली एक ऐसी कंपनी है, जिसने अपने हैंडसेट में आ रही 'green line' की समस्या को स्वीकार किया है। इसके बाद कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए लाइफटाइम वारंटी प्रोग्राम को भी लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के तहत वनप्लस के किसी भी फोन में ग्रीन लाइन की दिक्कत आती है, तो कंपनी द्वारा फ्री में उसका डिस्प्ले बदलकर दिया जाएगा।
भारतीय ग्राहकों को मिलेगा ऑफर का लाभ
हालांकि ग्रीन लाइन समस्या कई स्मार्टफोन में देखने को मिल रहा है। लेकिन वनप्लस पहली एक ऐसी कंपनी है जिसने अपने यूजर्स की समस्या को दूर करने के लिए यह कदम उठाया है। OnePlus 8 Pro, OnePlus 8T, OnePlus 9 और OnePlus 9R के ग्राहकों को राहत देने का काम किया है। OnePlus 8 और OnePlus 9 सीरीज फोन में ग्रीन लाइन की दिक्कत का सामना कर रहे ग्राहकों को इस वारंटी के अनुसार फ्री में स्क्रीन रिपेयरिंग मिलेगी। आपको बता दें, यह लाइफटाइम स्क्रीन वारंटी ऑफर केवल भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
कंपनी ने आधिकारिक Statement किया शेयर
एंड्रॉइड अथॉरिटी ने Oneplus के आधिकारिक स्टेटमेंट को शेयर किया है। जिसमें कंपनी ने बताया है कि, "हमें पता चला है कि इस दिक्कत के चलते यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए हम माफी मांगते हैं। हम यूजर्स को स्मार्टफोन में आ रही ग्रीन लाइन को ठीक करवाने के लिए नजदीकी वनप्लस सर्विस सेंटर पर जाने की सलाह देते हैं, हम स्थिति से प्रभावित सभी स्मार्टफोन में फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रदान करेंगे। सेलेक्टेड OnePlus 8 और OnePlus 9 सीरीज स्मार्टफोन के लिए हम एक वाउचर भी दे रहे हैं, जो यूजर्स को नए वनप्लस स्मार्टफोन में अपग्रेड करने के लिए फोन की कीमत की सही वैल्यू प्रदान करेगा। वर्तमान में इस स्थिति को देखते हुए अब हम सभी प्रभावित स्मार्टफोन पर लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी की पेशकश कर रहे हैं। आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।"

इसके साथ ही जिन डिवाइस की लाइफ साइकल लगभग खत्म होने वाली है, उनके लिए कंपनी ने वाउचर के तौर पर एक नया उपाय लाया है। इस वाउचर का इस्तेमाल ग्राहक पुराने स्मार्टफोन के बदले के दौरान कर सकेंगे जिसके बाद उन्हें कंपनी की वेबसाइट से छूट पर फोन मिलेगा। यह वाउचर OnePlus 8 और OnePlus 9 Series के हैंडसेट के लिए ही मान्य होगा। इसके अलावा अगर यूजर्स OnePlus 10R डिवाइस खरीदता हैं तो उसे 4,500 रुपये का अतिरिक्त बोनस रिसीव होगा। इसके साथ ही OnePlus 10R स्मार्टफोन को खरीदने पर OnePlus 8T यूजर को इस इस वाउचर के तहत 20,000 रुपये के साथ अतिरिक्त 4,500 रुपये बोनस दे रही है। आपको बता दें, वनप्लस 10R की कीमत फिलहाल 34,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








