Oneplus का 1.49 लाख वाला प्रीमियम फोन, ट्राई करें फिर खरीदें ऑफर के साथ उपलब्ध
अगर आप भी OnePlus का प्रीमियम फोल्डेबल फोन OnePlus Open खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन इसे लेकर आपके मन में कई सवाल हैं, तो Amazon का ट्राई एंड बाय ऑफर आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।
इस ऑफर के तहत आप पहले फोन को ट्राई कर सकते हैं, फिर इससे पूरी तरह संतुष्ट होने पर खरीद सकते हैं। तो अब बिना किसी डर के इस शानदार फोन का एक्सपीरियंस लें और फिर फैसला करें।

Amazon का ट्राई एंड बाय ऑफर आपको OnePlus Open को बिना खरीदे टेस्ट करने का मौका देता है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको अमेजन ऐप या वेबसाइट से Try and Buy सेक्शन में जाकर 149 रुपये की सर्विस फीस देनी होगी।
इसके बाद शेड्यूलस किए गए समय पर फोन प्राप्त होता है, जिसे आप 20 मिनट तक चेक कर सकते हैं। यदि आपको फोन पसंद आता है और आप 7 दिनों के भीतर इसे खरीदते हैं, तो 149 रुपये की फीस आपके अमेजन अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी। अगर फोन पसंद नहीं आया, तो आप उसे वापस कर सकते हैं।
Oneplus Open की भारत में कीमत
Oneplus Open की कीमत भारत में दो वेरिएट्स में उपल्बध है। इसके 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 99,999 रुपये में, जबकि 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,49, 000 रुपये है। इस फोन आप कंपनी की वेबसाइट या फिर अमेजन से खरीदा जा सकता है।
Oneplus Open स्पेक्स
इस फोन में आपको 6.31 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.82 इंच की 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलती है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल SONY LYT-T800 मेन कैमरा, 64 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड Sony IMX581 सेंसर मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








