OnePlus Open 2 जल्द होगा लॉन्च, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगी परफेक्ट कैमरा क्वालिटी
Oneplus का अपकमिंग फोन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। बता दें कि अब कंपनी अपना दूसरा फोल्डेबल फोन Oneplus Open 2 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। ऐसे में इस फोन को लेकर कुछ अपडेट्स सामने आई हैं, चलिए इस फोन से जुड़ी अपडेट्स के बारे में जान लेते हैं।
कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल फोन OnePlus Open को पिछले साल अक्टूबर 2023 में पेश किया था। कंपनी ने अपने इस फोन में बेहतरीन फीचर्स जोड़े थे। इस फोल्डेबल फोन के मार्केट में कदम रखने के साथ ही लोग इसके सक्सेक्सर का इंतजार करने लगे थे। अब अपकमिंग फोल्डेबल फोन OnePlus Open 2 की कुछ डिटेल्स सामने आई है।

OnePlus Open 2 में क्या होगा नया
मिली जानकारी के मुताबिक, OnePlus Open 2 को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं स्नैपड्रैगन की ओर से इस प्रोसेसर को पेश किए जाने से लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट से ऐसा पता चलता है कि OnePlus Open 2 को लाइट वेट रखने के लिए इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एडवांस हिंज, अल्ट्रा, फ्लैट इंटर्नल स्क्रीन के साथ एक हाई रिजॉल्यूशन कवर स्क्रीन और बेहद पतला डिजाइन दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन को पेरिस्कोप कैमरा के साथ मार्केट में एंट्री दे सकती है।
कब तक होगा लॉन्च
जानकारी के मुताबिक, OnePlus Open 2 को अगले साल 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है। यह फोल्डेबल फोन क्वालकॉम के नेक्स्ट जनरेशन वाले प्रोसेसर पर आधारित हो सकता है। रिपोर्ट की माने तो प्रोसेसर बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम अक्टूबर 2024 में नेक्स्ट चिपसेट को लॉन्च कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








