OnePlus Open Apex Edition के लॉन्च से पहले रैम और स्टोरेज की पुष्टि
OnePlus भारत में OnePlus Open का कलर कलर वेरिएंट OnePlus Open Apex Edition लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्चिंग के बाद यह फोन बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
हालांकि, इस फोन के आने से पहले ही वनप्लस ने स्पेशल एडिशन फोल्डेबल के बारे में कुछ खास जानकारी शेयर की है। हाल ही में सामने आए टीजर में वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन को लेकर दावा किया गया है कि, यह 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा, जो कि स्टैंडर्ड वनप्लस ओपन से काफी ज्यादा है। तो चलिए आगे आपको वनप्लस के इस आगामी एडिशन में क्या कुछ खास होने वाले है, डिटेल में बताते हैं।

OnePlus Open Apex Edition स्पेसिफिकेशन: वनप्लस ओपन में दो डिस्प्ले मिलते हैं। इसका कवर डिस्प्ले 6.31-इंच सुपर फ्लूइड AMOLED पैनल के साथ आता है, जिसमें 2K रेजॉल्यूशन, 10-120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
मेन डिस्प्ले 7.82-इंच फ्लेक्सी फ्लूइड AMOLED स्क्रीन है, जिसमें 2K रेजॉल्यूशन, 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है। दोनों डिस्प्ले UTG ग्लास के साथ 10-बिट LTPO 3.0 पैनल का इस्तेमाल करते हैं।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलता है, वनप्लस ओपन में एड्रेनो 740 GPU, 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज शामिल है। यह फोन Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.2 पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसमें हैसलब्लैड-ट्यून्ड ट्रिपल-कैमरा यूनिट है। जिसमें 48MP Sony LYT-T808 सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल शॉट्स के लिए 48MP Sony IMX581 सेंसर और टेलीफोटो के लिए 64MP OmniVision OV32C सेंसर के साथ फ्रंट में 32MP सेंसर और मुख्य डिस्प्ले पर 20MP सेंसर शामिल हैं।
इसे पावर देने के लिए इस डिवाइस में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4805mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर और IPX4 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलते हैं।
फिलहाल वनप्लस ने एपेक्स एडिशन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद है कि आधिकारिक लॉन्च के दौरान कीमत पर से कंपनी पर्दा उठाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








