Home
Mobile

OnePlus Open Apex Edition भारत में लॉन्च, इस दिन शुरू होगी सेल, जानें फीचर्स, कीमत और ऑफर्स

OnePlus Open Apex Edition Sale Date: टेक कंपनी वनप्लस ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open का एक स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे OnePlus Open Apex Edition नाम से जाना जाएगा। वनप्लस का यह लेटेस्ट फोन क्रिमसन शैडो कलर में आता है। ब्रांड ने इस फोल्डेबल फोन को ज्यादा स्टोरेज और अन्य फैसलिटी से लैस किया है।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, सीईओ किंडर लियू ने कहा कि वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन कुछ नए के साथ अधिक शानदार ऑप्शन ऑफर करता है। आइए इसकी कीमत और ऑफर सहित डिवाइस के क्या कुछ खास है, जानते हैं।

 OnePlus Open Apex Edition भारत में लॉन्च, इस दिन शुरू होगी सेल

कंपनी ने इस फोन में नई टेक्नोलॉजी AI इरेजर और AI स्मार्ट कटआउट का इस्तेमाल किया है। यानी कि, फोन आपके लिए कुछ काम खुद ब खुद ही कर सकता है। उदाहरण के लिए जैसे फोटो से किसी चीज को हटाना या किसी चीज को अलग करना हो। .

OnePlus Open Apex Edition स्पेक्स- वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन में 6.31-इंच की कवर स्क्रीन मिलती है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है, जबकि मेन डिस्प्ले 7.82-इंच का है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 2,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। दोनों डिस्प्ले डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती हैं।

 OnePlus Open Apex Edition भारत में लॉन्च, इस दिन शुरू होगी सेल

स्टोरेज की बात करें तो फोन 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें वनप्लस ओपन फोन वाला ही चिपसेट मिलेगा। हालांकि, सॉफ्टवेयर नया है। वनप्लस इस फोन के लिए तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल तक सुरक्षा अपडेट का वादा करता है। आपको बता दें, इस फोन में एक खास VIP मोड दिया गया है, जो. इस मोड में फोन का माइक्रोफोन और कैमरा बंद हो जाते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 48MP, टेलीफोटो कैमरा 64MP और अल्ट्रावाइड कैमरा 48MP का शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए फोन में 4,805mAh की बैटरी दी गई है, जो 67 W चार्जर के साथ आती है। डिवाइस के बाकी मुख्य स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही हैं।

कीमत व ऑफर- वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन की कीमत 1,49,999 रुपये है। जिसकी बिक्री 10 अगस्त से कंपनी की वेबसाइट, अमेजन और देश भर के प्रमुख खुदरा स्टोरों पर उपलब्ध होगा। वहीं ICICI बैंक कार्डधारक इस डिवाइस की खरीद पर 20,000 रुपये की तत्काल छूट का लाभ ले सकेंगे।

इस बीच, आरसीसी ग्राहक 5,000 रुपये के अतिरिक्त लिंक्ड डिवाइस लाभ के लिए पात्र हैं। इसके अलावा पुराने फोन की ट्रेडिंग पर एक्सचेंज ऑफर और बोनस भी उपलब्ध है। ब्रांड एपेक्स संस्करण की खरीद के साथ 3 महीने की माइक्रोसॉफ्ट 365 सदस्यता प्लान भी फ्री दे रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Open Apex Edition Sale Starts on august 10 Check price, offers, and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X