Home
Mobile

OnePlus Open भारत Samsung Galaxy Z Fold 5 से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

OnePlus Open Price: स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन को OnePlus Open का नाम दिया गया है। अपने खास स्पेक्स के कारण लॉन्चिंग से पहले ही यह फोन लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके मार्केट में आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्च डेट पास आ रही है। इसे लेकर नए- नए खुलासे हो रहे है। फिलहाल OnePlus Open की कीमत को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार OnePlus Open को भारत में Galaxy Z Fold 5 से कम कीमत के साथ पेश किया जाएगा। तो चलिए इस फोन की कीमत और इसके खासियत के बारे में आगे जानते हैं।

OnePlus Open की भारत में Samsung Galaxy Z Fold 5 से कम होगी कीमत

आपको बता दें, स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने एक खास इंवेट में अपने नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को एक लॉन्च किया है। सामने आई रिपोर्ट की मानें तो OnePlus Open की कीमत 1,20,000 रुपये से कम होगी। वहीं Galaxy Z Fold 5 को कंपनी ने 1,54,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। हालांकि यह लीक हुई जानकारी है। कंपनी ने अभी तक अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

OnePlus Open के स्पेक्स

इससे पहले लीक में दावा किया गया था कि, OnePlus के फोल्डेबल फोन का डिजाइन Oppo Find N2 के समान होगा। फोन में 7.8 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं अंदर वाली डिस्प्ले को 6.3 इंच की एमोलेड के साथ लाया जा सकता है। कंपनी अपने इस पहले फोल्डेबल फोन OnePlus Open को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 16 GB तक रैम और 256 GB तक की स्टोरेज के साथ ला सकती है।

यह फोन ब्लैक और ग्रीन दो कलर में दस्तक दे सकता है। वहीं टिप्सटर Max Jambor (@MaxJmb) की मानें तो OnePlus Open को पेरिस्कोप लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ पेश किया जाएगा और इसका Hasselblad ब्रांड का कैमरा काफी जगह ले सकता है। इसके अलावा इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ और 32 मेगापिक्सल का सेंसर पेरिस्कोप लेंस शामिल किया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of OnePlus Open may be less than Samsung's latest foldable phone Galaxy Z Fold 5 in India. Samsung Galaxy Z Fold 5 has been introduced by the company with an initial price of Rs 1,54,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X