Home
Mobile

OnePlus के पहले फोल्डेबल फोन के लेकर कंपनी का सबसे बड़ा खुलासा, यहां जानें सबकुछ

Oneplus Open: स्मार्टफोन ब्रांड Oneplus अपने पहले फोल्डेबल फोन Oneplus Open को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले ही यह फोन लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच कंपनी ने भी इस अपकमिंग फोन को लेकर ट्वीट किया है। जिसमें कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन के नाम को लेकर ऑफिशियल पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद इसके जल्द दस्तक देने की उम्मीद है।

Oneplus Open नाम से होगी एंट्री

कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, हम तब खुलते हैं जब अन्य लोग मोड़ते हैं। कंपनी के इस पोस्ट को अपकमिंग फोल्डेबल फोन से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने फोन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। वनप्लस के इस फोल्डेबल फोन का सीधा मुकाबला सैमसंग के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन से हो सकता है।

अगले महीने हो सकती है लॉन्चिंग

अब तक सामने आई कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, वनप्लस के फोल्डेबल स्मार्टफोन की एंट्री अगले महीने 29 अगस्त को हो सकती है। आपको बता दें, कंपनी ने इस फोन का जिक्र पहली बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में किया था। जिसके बाद इस फोन की पहली बार OnePlus 11 के लॉन्च इवेंट में देखा गया था।

OnePlus के पहले फोल्डेबल फोन के लेकर कंपनी का सबसे बड़ा खुलासा

OnePlus Open के फीचर्स

OnePlus Open फोन को 7.8 इंच 2K एमोलेड डिस्प्ले और 6.3 इंच एमोलेड कवर डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलेगा। जिसे ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 16 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज से पैक्ड किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि, वनप्लस फोल्ड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रियर पर 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 64 मेगापिक्ल टेलिफोटो लेंस मिलेंगे। डिवाइस में कवर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल और इनसाइड स्क्रीन पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसे कंपनी 4800mAh की बैटरी के साथ ला सकती है। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। जिसे कंपनी सबसे पहले घरेलू मार्केट में पेश कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Open can be launched next month with Octa Core Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 processor and 256 GB storage with 16 GB RAM.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X