OnePlus Open की बिक्री आज से शुरू, जाने कीमत, लॉन्च ऑफर और बहुत कुछ
OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open आज भारत में बिक्री के लिए तैयार है। स्मार्टफोन पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और यह मौजूदा समय में आधिकारिक वनप्लस वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। दिलचस्प बात यह है कि वनप्लस ओपन की पहली सेल से पहले, स्मार्टफोन निर्माता ने प्रीमियम वर्ग को परेशान करने वाली कुछ समस्याओं को सुधारने और उनका ध्यान रखने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है।

OnePlus Open स्पेसिफिकेशन
वनप्लस ओपन में 1-120 हर्ट्ज डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ 7.82-इंच फ्लेक्सी-फ्लूइड AMOLED पैनल है। स्मार्टफोन 10-120 हर्ट्ज डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ 6.31-इंच सुपर फ्लूइड AMOLED कवर स्क्रीन के साथ आता है।
वनप्लस का लेटेस्ट फोल्डेबल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर चलता है जिसे एड्रेनो 740 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज के मामले में, वनप्लस ओपन 16GB LPDDR5X रैम के साथ 512GB UFS 4.0 ROM के साथ आता है। स्मार्टफोन 4,805mAh फास्ट चार्ज किया जा सकता है।
कैमरा
कैमरे की बात करें, तो वनप्लस ओपन में f/1.7 Sony LYT-T808 लेंस के साथ 48 MP का मेन कैमरा है। प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), HDR और EIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, फोल्डेबल 48 एमपी अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 64 एमपी टेलीफोटो लेंस भी प्रोवाइट करता है।
वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफोन चार साल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और पांच साल के सुरक्षा पैच के साथ आता है।
कीमत और लॉन्च ऑफर
OnePlus Open के 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है और यह 2 कलर ऑप्शनो में पेश किया गया है, जिसमे एमराल्ड डस्क और वोयाजर ब्लैक में उपलब्ध है।
फोल्डेबल स्मार्टफोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है जबकि फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहली बिक्री आज से शुरू होगी।
वनप्लस ओपन के ग्राहक ICICI बैंक और वन कार्ड लेनदेन पर 5000 रुपये की तत्काल छूट के पात्र हैं । इसके अलावा, कंपनी कुछ स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 8,000 रुपये का ट्रेड-इन बोनस भी दे रही है।
OnePlus ओपन फोल्डेबल सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को टक्कर देता है। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन बिल्कुल एक ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आते हैं और इनकी कीमत भी समान है। फोल्ड 5 के 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,54,999 से शुरू होती है।


Click it and Unblock the Notifications








