Home
Mobile

Oneplus का पहला फोल्डेबल फोन 29 अगस्त को होगा लॉन्च, हुआ खुलासा

Smartphone Launch Date: OnePlus अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन बहुत जल्द पेश करने वाला है। जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार हैं। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन की जानकारी फरवरी में आयोजित हुए Cloud 11 लॉन्च इवेंट के दौरान दी थी। तभी से इस फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की जानकारी लगातार सामने आती रहती हैं। इसके अलावा इस फोन की ऑनलाइन तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। जिसे काफी शामदार डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। तो आइए आपको इस फोन की लॉन्चिंग डेट से लेकर इसके स्पेक्स तक की जानकारी विस्तार में आगे बताते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग 29 अगस्त को करने की तैयारियों में जुटी है। यह फोन सबसे पहले कंपनी चीनी मार्केट में दस्तक देगा। इसके बाद इसकी एंट्री भारत और अमेरिका सहित दूसरे बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus Open के संभावित फीचर्स

वनप्लस अपने फोल्डेबल फोन OnePlus Open को 7.8 इंच 2K AMOLED इनर डिस्प्ले के साथ पेश कर सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 6.3 इंच AMOLED आउटर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फोन के दोनों स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज हो सकता है। इसके साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। इसमें कंपनी 16 GB रैम और 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दे सकती है।

Oneplus का पहला फोल्डेबल फोन 29 अगस्त को होगा लॉन्च, हुआ खुलासा

OnePlus Open का इन फोल्डेबल फोन से होगा टक्कर

वहीं टिप्स्टर SnoopyTech के अनुसार कंपनी अपने OxygenOS का एक यूनिक वर्जन नए फोल्डेबल फोन में उपलब्ध करा सकती है। OxygenOS के इस वर्जन को OxygenOS Fold नाम दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोल्डेबल फोन का सीधा टक्कर सैमसंग के Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 से हो सकती है। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने दो नए हैंडसेट OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 5G को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus can launch its first foldable phone Oneplus Open Folable Smartphone with 7.8 inch 2K AMOLED inner display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X