Oneplus Open फोल्डेबल फोन पर बंपर छूट, सस्ते में खरीदें फोन, यहां जानें सभी ऑफर डिटेल
OnePlus Open Price : स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन वनप्लस ओपन को लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने 1,39,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया है। अगर आप भी वनप्लस के इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर 5000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही इसे नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदने का मौका मिल रहा है। तो आइए आपको इस फोल्डेबल फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Open पर डिस्काउंट
वैसे तो वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन की कीमत 1,39,000 रुपये है। जिसे ग्राहक अगर ICICI बैंक के कार्ड से लेते हैं तो 4250 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके साथ ही AU स्माल फाइनेंस पर 500 रुपये के भी डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है। इतना ही नहीं कस्टमर्स वनप्लस ओपन को 6,788 No Cost EMI के साथ भी खरीद सकता है।

OnePlus Open के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Open फोल्डेबल की खासियतों की बात करें तो इसमें 6.31 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसे ओपन करने पर यह 7.82 इंच की हो जाएगी। इस फोन में 120hz का रिफ्रेश रेट LTPO 3.0, 10 bit color और पीक ब्राइटनेस 2800 निट्स तक दी गई है। OnePlus Open में Oxygen OS मिल रहा है, जो यूजर को मल्टी टॉस्किंग प्रोवाइड करता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में यूजर एक साथ दो टैब को ओपन कर सकता हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट को शामिल किया गया है, जो 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS4.0 स्टोरेज से लैस है।
OnePlus Open में तीन तगड़े सेंसर शामिल हैं। जिसका प्राइमरी सेंसर 48MP सोनी LYT-T808 Pixel Stacked से लैस है। कम लाइट शूटिंग के लिए OnePlus Open फोल्डेबल फोन में 64MP टेलीफोटो कैमरा शामिल किया गया है, जो 3x जूम और 6x जूम सेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें Ultra res Zoom With AI सपोर्ट सेंसर दिया गया है। आपको बता दें, इस फोन से यूजर 4K वीडियो भी शूट कर सकता है। इसमें 4808 mAh की पावरफुल बैटरी शामिल की गई है, जो 67W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications