Home
Mobile

OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहले ही जान लें कीमत से लेकर फीचर्स, जल्द होने जा रही एंट्री

OnePlus Foldable Phone Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस जल्द ही अपने पहले फोल्डेबल फोन oneplus open को लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी चर्चा लोगों के बीच लॉन्च से पहले ही बनी हुई है। कंपनी ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपने पहले फोल्डाबल फोन के लॉन्च डेट का ऐलान किया है। हालांकि इस अपकमिंग फोन के लॉन्च से पहले ही इसके स्पेक्स की जानकारी सामने आ चुकी है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Open की कीमत

OnePlus Open की कीमत की बात की जाए तो कंपनी अपने इस आगामी फोल्डेबल फोन को लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि ये अनुमानित प्राइज है। कंपनी की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहले ही जान लें कीमत और फीचर

OnePlus Open के संभावित फीचर्स

वनप्लस ओपन को कंपनी 7.8 इंच की एक बड़ी एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले के साथ ला सकती है। जिसके कवर में वे अपने ग्राहकों को 6.3 इंच की डिस्प्ले भी दे सकती है। इसके साथ ही स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। अपने पहले फोल्डेबल फोन को कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस कर सकती है। इसके बाद अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का और सेकेंडरी कैमरा 48MP का होगा। इसके साथ ही इसमें तीसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल का शामिल किया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

वहीं टिप्सटर मैक्स जाम्बोर की मानें तो इस फोन की एंट्री अगले महीने 19 अक्टूबर को होने वाली है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसे कंफर्म नहीं किया गया है। लीक्स के अनुसार वनप्लस अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को सैमसंग पैनल वाले डिस्प्ले के साथ ला सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Triple camera setup will be given in OnePlus Open. Whose primary camera will be 50MP and secondary camera will be 48MP. Along with this, a third camera of 32 megapixels can be included in it. It will have a 32-megapixel camera for selfies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X