OnePlus Open की आगे बढ़ सकती है लॉन्चिंग, Samsung डिस्प्ले के साथ होगी एंट्री, जानें सभी डिटेल
OnePlus Open Launch Delayed: OnePlus अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्चिंग डेट पास आ रही है। इस फोन को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन को Samsung के डिस्प्ले के साथ ला सकती है। हाल ही में कंपनी ने भी एक टीजर जारी कर इसके जल्द लॉन्च करने का खुलासा कर दिया है। वैसे तो OnePlus Open की 29 अगस्त को एंट्री होने वाली थी। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि, इस फोन की लॉन्चिंग में देरी हो सकती है। तो चलिए आगे नए लीक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्स्टर Max Jambor ने इस अपकमिंग फोन को लेकर नया खुलासा किया है। टिप्सटर की मानें तो कंपनी ने आखिरी समय में OnePlus Open में Samsung डिस्प्ले को लगाने का बड़ा फैसला लिया है। जिसके लिए कंपनी साउथ कोरिया से इसके डिस्प्ले मंगवाएगी। जिसके कारण इस फोन की एंट्री में देरी हो सकती है। आपको बता दें, OnePlus ने MWC 2023 में खुलासा किया था कि, कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। जिसका टीजर OnePlus 11 स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट के दौरान जारी किया था।
OnePlus Open के संभावित स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Open को 7.8 इंच 2क एमोलेड इनर डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच एमोलेड कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। हाल ही मं सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से लैस किया जा सकता है। जिसमें 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Open स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का सेंकेडरी कैमरा और पेरिस्कोप लेंस के साथ 32 मेगापिक्स्ल का तीसरी कैमरा शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्स्ल का 2 फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन को ब्लैक और ग्रीन दो कलर ऑप्शन के साथ लाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








