Home
Mobile

OnePlus Open भारत में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

OnePlus Open Price: आखिरकार स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपना पहला फोल्डेबल फोन OnePlus Open को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने गुरूवार (19 अक्टूबर 2023) को मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान ही अपने पहले फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन को पेश किया। आपको बता दें, OnePlus Open और सिंगापुर में लॉन्च हुआ Oppo Find N3 दोनों एक ही स्मार्टफोन है। इस फोन का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold5 से होगा। आइए आपको वनप्लस के लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Open कीमत व उपलब्धता

वनप्लस ओपन को ग्रीन और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन के 16GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारतीय बाजार में 1,39,999 रुपये तय किया है। लॉन्च के साथ ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। फोन को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ICICI बैंक और वनकार्ड के साथ इस फोन पर 5000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की बिक्री 27 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। जिसे भारत सहित ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

OnePlus Open भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

OnePlus Open फीचर्स

वनप्लस ओपन स्मार्टफोन में यूजर को 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेजॉलूशन (2484×1116 पिक्सल) है। इस फोन की स्क्रीन 10-120 हर्ट्ज़ डायनमिक रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। अनफोल्ड होने पर फोन में 7.82 इंच मिलती है, जो (2440×2268 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करेगी। स्क्रीन 1 हर्ट्ज़ से 120 हर्ट्ज़ के बीच डायनमिक रिफ्रेश रेट के ऑफर करेगी।

अपने इस डिवाइस में वनप्लस ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट शामिल किया है। जिसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस के इस फोल्डेबल फोन में Hasselblad ब्रैंडेड कैमरा सेटअप दिया गया है। वनप्लस ओपन में 48 मेगापिक्सल सोनी सेंसर, 14mm अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम और 6x हाइब्रिड जूम कैपिबिलिटी के साथ 64 मेगापिक्सल जूम कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसके इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी और कवर स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 4805mAh बैटरी दी गई है, जो 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का अपने इस फोन को लेकर दावा है कि, मात्र 42 मिनट में इसे 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Open has been made available in two color options, Green and Black. The company has fixed the price of 16 GB RAM and 512 GB storage variant of its first foldable phone OnePlus Open at Rs 1,39,999 in the Indian market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X