Home
Mobile

Amazon की सेल में OnePlus Open पर 40 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट!, ऑफर सीमित समय के लिए

अगर आप प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन की तलाश में हैं और आप बड़ी बचत के साथ इसे खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आए हैं। इस ऑफर के बारे में जानने के बाद आप आज ही इस फोन को खरीदने के लिए दौड़ पड़ेंगे।

इन दिनों Amazon Great Indian Festival sale चल रही है, जिसमें कई स्मार्टफोन पर धमाकेदार डील्स मिल रही है। ऐसे में दो डिस्प्ले वाले OnePlus Open पर लॉन्च होने के बाद सबसे बड़ी छूट मिल रही है। जी हां, इस फोन को 40 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है, तो देर किस बात की है आइए इस डील के बारे में जान लेते हैं।

Amazon की सेल में OnePlus Open पर 40 हजार रुपये की छूट!

OnePlus Open पर 40 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट

बता दें कि OnePlus Open कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है, जो कि डिजाइन से लेकर सॉफ्टवेयर के मामले में भी दमदार है। इन फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले को Dolby Vision सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस को TUV सर्टिफिकेशन मिला है और इसे 10 साल तक इस्तेमाल किए जाने के लिए टेस्ट किया गया है। इसे खरीदने वाले ग्राहकों को प्रीमियम सर्विस और सपोर्ट ऑफर किया जा रहा है।

भारत में इस डिवाइस को 139,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। ये कीमत 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए हैं। लेकिन Amazon Great Indian Festival Sale में इसे मात्र 99,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी की इस फोल्डेबल फोन पर सीधे 40,000 रुपये की बचत करने का मौका मिल रहा है। कंपनी इस पर एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आई है। एक्सचेंज ऑफर के साथ ग्राहकों को 55,000 रुपये तक की छूट देखने को मिल सकती है, लेकिन ये छूट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

OnePlus Open के फीचर्स

कंपनी के इस फोल्डेबल डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन एमराल्ड डस्क, वोयेगर ब्लैक और एपेक्स एडिशन में खरीदा जा सकता है। इसमें 7.82 इंच LTPO3 फ्लेक्सी-फ्लुएड एमोलेड डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। दोनों डिस्प्ले Dolby Vision सपोर्ट के साथ आती है और इनमें 2800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। ये फोल्डेबल डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें OxygenOS 14 अपडेट दिया गया है।

बात करें इसकी कैमरा क्वालिटी की तो इसमें 48MP प्राइमरी, 64MP टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रा वाइड सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप Hasselblad कलर कैलिब्रेशन के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP और कवर डिस्प्ले पर 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus Open में 4805mAh की बैटरी मिल रही है, जो कि 67 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी मिल रहा है। प्रोटेक्शन के लिए लिए इसमें फिंगरप्रिट स्कैनर ऑथेंटिकेशन ऑफ्शन भी शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
These days Amazon Great Indian Festival sale is going on, in which amazing deals are available on many smartphones. In such a situation, OnePlus Open with two displays is getting the biggest discount after its launch. There is an opportunity to buy this phone with a flat discount of Rs 40 thousand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X