Home
Mobile

Oneplus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की जल्द होने जा रही भारत में एंट्री, जानें क्या-कुछ होगा खास

OnePlus Open Launch: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द ही अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके कई खास स्पेक्स की जानकारी अब तक सामने आ चुकी है। अब कंपनी ने वनप्लस ओपन का टीजर जारी किया है। जिसमें इस फोन को ब्लैक कलर ऑप्शन में देखाया गया है। जो सेमी-फोल्ड है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक से रूबरू करवाते हैं।

OnePlus ने जारी किया टीजर

OnePlus ने अपने ऑफिशियली X पूर्व में (Twitter) पर आगामी वनप्लस ओपन का टीजर जारी किया है। जिसमें इस फोन को सेमी-फोल्ड देखा जा सकता है। इसेक साथ ही इसके बांई ओर कंपनी (Oneplus) का आइकॉनिक Alert Slider दिया गया है।

OnePlus Open की कीमत

OnePlus Open की भारत में कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि एक रिपोर्ट की मानें तो इसे भारतीय बाजार में 1,20,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

Oneplus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की जल्द होगी एंट्री, जानें डिटेल

Oneplus Open के संभावित स्पेक्स

वनप्लस ओपन को 7.82 इंच का OLED इनर स्क्रीन और आउटर डिस्प्ले को 6.31 इंच OLED के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही दोनों स्क्रीन को 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है। वनप्लस अपने पहले फोल्डेबल फोन को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ ला सकता है। जिसमें 16 GB तक रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप कंपनी दे सकती है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, सेकंडरी कैमरा 48 मेगापिक्सल और 64 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल या फिर 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4805mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इस फोन को सर्कुल रियर कैमरा मिल सकता है।

Best Mobiles in India

English summary
Smartphone brand OnePlus is soon going to launch its first foldable phone OnePlus Open in India. Which can be brought with octa-core Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 processor. It is expected to have up to 16 GB RAM and 1TB inbuilt storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X