Home
Mobile

Oneplus Open भारत में इतनी होगी कीमत, 5 कैमरों के साथ होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

Oneplus Open Price: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। जिसे वनप्लस ओपन के नाम से जाना जाएगा। जिसे भारतीय मार्केट में 19 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान शाम 7:30 बजे पेश किया जाएगा। इसकी बिक्री देश में अमेजन इंडिया , वनप्लस की ऑफिशियली वेबसाइट और स्टोर के जरिए की जाएगी। अब तक इस अपकमिंग फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फिलहांल Oneplus Open की कीमत का फेमस टिप्स्टर अभिषेक यादव ने खुलासा किया है। तो चलिए आपको इस आगामी फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

इन फोन्स से होगा मुकाबला

टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार वनप्लस ओपन को भारत में 1,39,999 रुपए की कीमत के साथ लाया जाएगा। जिसका सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद सैमसंग और मोटोरोला के फोल्डेबल फोन से माना जा रहा है। इस फोन की बिक्री 27 अक्टूबर से शुरू की जा सकती है। वनप्लस ओपन को क्रीम गोल्ड और ओलिव दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

Oneplus Open भारत में इतनी होगी कीमत, 5 कैमरों के साथ होगा लॉन्च

Oneplus Open के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस के ओपन की खूबियों की बात की जाए तो इसमें यूजर्स को 7.8 इंच की 2K इनर एमोलेड डिस्प्ले और 6.31 इंच की आउटर अमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120hz हो सकता है। यह फोन एंड्राइड 13 पर संचालित होगा। इसके अलावा कंपनी अपने इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ ला सकती है। जिसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन को 16GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस किया जा सकता है। इस फोन में अलर्ट स्लाइडर भी यूजर्स को मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 कैमरा शामिल हो सकता है। इसके साथ ही इसमें रियर साइड पर सर्कुलर कैमरा माड्यूल मिल सकता है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस के शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में आउटर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें कंपनी 4,800mAh की बैटरी दे सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
According to tipster Abhishek Yadav, OnePlus Open will be brought to India with a price tag of Rs 1,39,999. Whose direct competition is being considered with the foldable phones of Samsung and Motorola already present in the market. The sale of this phone can be started from October 27. OnePlus Open can be launched in two color options: Cream Gold and Olive.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X