Home
Mobile

OnePlus Open की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा, इस दिन होने जा रही धमाकेदार एंट्री, जानें

OnePlus Open Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द ही अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। जिसका टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है। जिससे इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन के डिजाइन, फीचर्स के साथ ही इसकी कीमत की भी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। लेकिन अब वनप्लस के फोल्डेबल फोन को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। जिसमें इस फोन के लॉन्चिंग डेट का खुलासा हुआ है। तो चलिए आपको इस फोन की खासियत से लेकर कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Open लॉन्च डेट और कीमत

फेमस टिप्सटर Max Jambor की मानें तो कंपनी अपने स्मार्टफोन वनप्लस ओपन को अगले महीने 19 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च करने जा रही है। जिसे भारतीय मार्केट में भी पेश किया जाएगा।। इसके साथ ही उन्होंने इसकी संभावित कीमत का भी खुलासा किया है। उनके अनुसार इस फोन की कीमत कंपनी 1.2 से लेकर 1.5 लाख रुपये के बीच तय कर सकती है। वनप्लस के फोल्डेबल फोन का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन से माना जा रहा है।

OnePlus Open स्पेक्स

OnePlus Open में कंपनी बुक फोल्डेबल स्क्रीन दे सकती है। जो खुलने पर 7.8 इंच 2K एमोलेड और 6.3 इंच का एमोलेड कवर डिस्प्ले होगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसमें कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर को शामिल कर सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। इसके कैमरा की बात की जाए तो इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल कैमरा फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 4800mAh बैटरी दे सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

OnePlus Open की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा, इस दिन होने जा रहा लॉन्च

OnePlus Pad Go की जल्द होने जा रही एंट्री

OnePlus Pad Go पैड 6 अक्टूबर 2023 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। वनप्लस पैड गो में 11.35 इंच LCD डिस्प्ले शामिल होगा। इसके साथ ही इसमें 2.4K रेजॉलूशन ऑफर करने वाली स्क्रीन यूजर्स को मिलेगी। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 7:5 होगा। वहीं टिप्स्टर मुकुल की मानें तो कंपनी अपने इस टैब में मीडियाटेक प्रोसेसर को शामिल करेगी। जिसमें 4G LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिल रहा है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos पावर्ड क्वाड स्पीकर सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, OnePlus Pad के मुकाबले नए टैबलेट में बड़ी स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा OnePlus Pad Go टैबलेट में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया जा सकता है। यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। टैबलेट में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.2 मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone brand OnePlus is soon going to launch its first foldable smartphone. Whose teaser has also been released by the company. Due to which information about the design, features as well as its price of this upcoming foldable phone has already been revealed. But a new information has come to light regarding OnePlus' foldable phone. In which the launching date and price of this phone has been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X