Oneplus Open vs Oppo Find N3 दोनों स्मार्टफोन में कौन है ज्यादा दमदार, यहां जानिएं
Oneplus Open vs Oppo Find n3: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस आज अपना पहला फोल्डेबल फोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस अपकमिंग फोन को कंपनी पांच कैमरों के साथ ला रही है। वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए oppo find n3 और सैमसग के फोटल्डेबल फोन से माना जा रहा है। आइए आपको आगे वनप्लस ओपेन और ओप्पो फाइंड एन3 के बीच मिलने वाले अंतर से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं। जिससे इन दोनों फोन्स में से आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकें।
Oneplus Open vs Oppo Find n3: कीमत
टिपस्टर अभिषेक यादव ने वनप्लस ओपेन की कीमत का खुलासा करते हुए बताया था कि, इसे कंपनी भारत में 1,39,999 रुपये की प्राइज के साथ पेश कर सकती है। वहीं ओप्पो ने अपने लेटेस्ट फ्लिप स्मार्टफोन Oppo Find N3 को 94,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

Oneplus Open vs Oppo Find n3: डिस्प्ले
Oneplus Open में आपको 7.8 इंच की 2K इनर एमोलेड डिस्प्ले और 6.31 इंच की बाहरी अमोलेड डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। वहीं Oppo Find n3 में 6.8 इंच कवर स्क्रीन दी गई है। जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा।
Oneplus Open vs Oppo Find n3: प्रोसेसर
Oneplus Open स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में यूजर को कंपनी LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दे रही है। वहीं ओप्पो के फाइंड एन3 में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट शामिल किया है।
Oneplus Open vs Oppo Find n3: कैमरा
Oneplus Open में फोटोग्राफी के लिए यूजर को 5 कैमरा मिल रहा है। वनप्लस ओपन में रियर साइड पर सर्कुलर कैमरा माड्यूल दिया गया है। जिसमें 48MP का वाइड कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप लेंस को शामिल किया जा सकता है। इसके फ्रंट मेंआउटर डिस्प्ले पर 32MP का कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20MP का कैमरा मिल रहा है। वहीं Oppo Find n3 में हाई-रेजॉलूशन कैमरे दिए गए हैं, इसमें 32MP टेलिफोटो लेंस भी शामिल है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा Hasselblad का है।
Oneplus Open vs Oppo Find n3: बैटरी
वनप्लस ओपन फोल्डेबल फोन में 4,800mAh की बैटरी 67 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस फोन में अलर्ट स्लाइडर दिया जा रहा है। वहीं Oppo Find n3 में 4300mAh की बैड़ी बैटरी दी गई है। जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








