Home
Mobile

OnePlus Open vs Samsung Galaxy Z Fold 5 में अंतर, जानें आपके लिए कौन सा फोन है बेहतर

Oneplus Open vs Samsung Galaxy Z Fold 5: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस Oneplus अपना पहला फोल्डेबल फोन Oneplus Open लॉन्च करने जा रहा है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस फोल्डेबल फोन का सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद Samsung Galaxy Z Fold 5 से माना जा रहा है। तो आइए आपको इन दोनों फोन्स के बीच मिलने वाले खास अंतर से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oneplus Open vs Samsung Galaxy Z Fold 5 कीमत

वनप्लस ओपन को कंपनी भारत में 1,39,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 स्मार्टफोन के 12GB रैम + 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट को 1,54,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 12 GB रैम + 512GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट को 1,64,999 रुपये में पेश किया गया है।

Oneplus Open vs Samsung Galaxy Z Fold 5 डिस्प्ले

वनप्लस ओपन के मेन डिस्प्ले को 7.8 इंच के साथ लॉन्च किया गया जा सकता है। जिसे 2K रेज्योलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ पेश किया आएगा। वहीं कवर स्क्रीन 6.31-inch की होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में 7.6 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन (2176 x 1812 पिक्सल) रेजॉलूशन और 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।

OnePlus Open vs Galaxy Z Fold 5 में आपके लिए कौन है बेस्ट. यहां जानें

Oneplus Open vs Samsung Galaxy Z Fold 5 प्रोसेसर

वनप्लस ओपन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर को शामिल किया गया है।

Oneplus Open vs Samsung Galaxy Z Fold 5 कैमरा

वनप्लस ओपन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसका प्राइमरी लेंस 48MP का होगा। इसके अलावा 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 64MP का Periscope लेंस मिल सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 32MP और 20MP के दो कैमरे दिए जा सकते हैं। एक मेन डिस्प्ले पर होगा, जबकि दूसरा आउटर डिस्प्ले पर मिलेगा। वहीं गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेंसर मिल रहा है। इस लेटेस्ट फोल्डेबल फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर मौजूद हैं। फोन की फोल्डिंग डिस्प्ले में 4 मेगापिक्सल और कवर स्क्रीन पर 10 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे मिलते हैं।

Oneplus Open vs Samsung Galaxy Z Fold 5 बैटरी

वनप्लस ओपन स्मार्टफोन को 4800mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 67W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को पावर देने के लिए 4400mAh की बैटरी दी गई है। जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone brand OnePlus is going to launch its first foldable phone Oneplus Open. The direct competition of this foldable phone is being considered with the Samsung Galaxy Z Fold 5 already present in the market. So let us tell you the details about the special differences between these two phones and their price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X