OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन Oneplus Open भारत में 19 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Oneplus Open Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अपना पहला फोल्डेबल फोन जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे OnePlus Open के नाम से जाना जाएगा। आपको बता दें, Oppo Find N3 Fold को ही अलग नाम से भारतीय बाजार में पेश किया जा रहा है। हालांकि यह फोन अपने लॉन्च से पहले ही लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले ही इसके फीचर्स की जानकारी और इसके डिजाइन का खुलासा हो चुका है। वनप्लस ने अपने आगामी फोन का टीजर जारी कर इसके लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है।
OnePlus Open कीमत और लॉन्च डेट
मोस्ट अवेटेड फोन वनप्लस ओपन 19 अक्टूबर 2023 को भारत में दस्तक देने जा रहा है। जिसे कंपनी भारत में 1700 डॉलर यानि कि लगभग 1 लाख 41 हजार 500 रुपये की कीमत के साथ पेश कर सकती है। हालांकि ये अनुमानित कीमत अभी ऑफिशियली इसके दाम का खुलासा नहीं हुआ है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। अपने इस स्मार्टफोन को कंपनी दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है।

OnePlus Open स्पेक्स
वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन को अनफोल्ड करने पर 2K रिजॉल्यूशन के साथ 7.8 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं इसके आउटर डिस्प्ले को 6.31 इंच AMOLED के साथ पेश किया जाएगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके डिजाइन की बात करें तो इस फोल्डेबल फोन को आकर्षित करने के लिए इसके बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें यूजर को 3 कैमरा के साथ एक एलईडी फ़्लैश लाइट मिल रही है। अपने इस फोन को कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 के साथ ला रही है। जो एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। इसके साथ ही इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज भी दिया जा सकता है।
वनप्लस ओपन में फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 64 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा मिस रहा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सक फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,800mAh की बैटरी शामिल की जाएगी जो 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा इसे अलर्ट स्लाइडर से भी लैस किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








