Oneplus Open भारत में इस दिन देगा दस्तक, लॉन्च डेट आई सामने, यहां जानें सभी डिटेल
Oneplus Open : चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस भारतीय यूजर्स के लिए जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन (Oneplus Open) लॉन्च करने जा रही है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। वनप्लस ओपन के लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है। कंपनी अपने इस पहले फोल्डेबल फोन को 19 अक्टूबर शाम 7:30 बजे देश में लॉन्च करेगी। वनप्लस के इस लॉन्च इवेंट को यूट्यूब चैनल पर लाइव किया जाएगा, जिसे आप भी घर बैठे इसका हिस्सा बन सकेंगे। वनप्लस ओपन का सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद सैमसंग के फोल्डेबल से माना जा रहा है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक की डिटेल्स आगे विस्तार मे बताते हैं।
Oneplus Open कीमत
Oneplus Open को लेकर अब तक सामने आई ऑनलाइन रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत 1,699 डॉलर यानी कि, लगभग 1,41,490 रुपये भारतीय बाजार में तय की जा सकती है। हालांकि की यह लीक रिपोर्ट के आधार पर है। कंपनी की ओर से अभी तक कोआ ऑधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी सही कीमत की जानकारी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Oneplus Open स्पेक्स
Oneplus के पहले फोल्डबल फोन Oneplus Open के स्पेक्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी। वहीं इसका आउटर डिस्प्ले 6.3 इंच ओलेड के साथ आएगा। इसके दोनों स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz सपोर्ट के साथ मिलेगा। अपने इस आगामी फोल्डेबल फोन को कंपनी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के साथ पेश कर सकती है। जिसमें 16GB रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए अपने इस अपकमिंग फोन में कंपनी ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। जिसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल , दूसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल और टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल या फिर 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस ओपन को पावर देने के लिए इसमें 4,805mAh की बैटरी शामिल किए जाने की उम्मीद है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








