OnePlus Open की नई अपडेट आई सामने, इन धांसू फीचर्स के साथ 19 अक्टूबर को होगा लॉन्च
OnePlus Open New Update: स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus जल्द ही अपना पहला नया फोल्डेबल फोन OnePlus Open लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट का भी ऑफिशियली खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार इस नए फोल्डेबल फोन की एंट्री 19 अक्टूबर को होगी। इसके लॉन्च से पहले इस आगामी फोन को लेकर अब तक कई डिटेल्स सामने आ चुके हैं। फिलहाल वनप्लस के इस फोन को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, इस फोन में पहले से ही Facebook समेत कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स यूजर को इंस्टॉल मिलेंगे। आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी खासियतों से रूबरू करवाते हैं।
दरअसल वनप्लस ने जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि, कंपनी नए फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर के हिसाब से ऐप्स को सपोर्ट करने के लिए मेनस्ट्रीम डिवेलपर्स के साथ साझेदारी कर रही है। इसके साथ ही अपने ग्राहकों को शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए OnePlus ने Facebook से पार्टनरशिप किया है। वनप्लस ने अपने ही एक बयान में बताया है कि, 'कंपनी की फर्स्ट प्रिऑरिटी (Priority) अपने ग्राहकों को एक स्मूथ , फास्ट और शानदार एक्सपीरियंस डिलीवर करना है।
कंपनी की मानें तो वनप्लस ओपन के साथ उन्होंन कई मेनस्ट्रीम ऐप डिवेलपर्स के साथ साझेदारी की है। जिससे यूजर नए फोल्डेबल डिजाइन के साथ कंपैटिबल हो सकें और उनके एक्पीरियंस को बढ़ाया जा सके। इसमें फेसबुक (Facebook) भी शामिल है। जो सबसे ज्यादा यूज होने वाले मोबाइल ऐप्स में से एक है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि, बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस के लिए आगामी फोल्डेबल फोन OnePlus Open में पहले से ही कुछ ऐप्स प्री-इंस्टॉल आएंगे।

OnePlus Open स्पेक्स
OnePlus Open में इनर साइड 7.8 इंच की 2K डिस्प्ले और आउटर साइड में 6.31 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। आउटर और इनर दोनों ही डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट यूजर को मिलेगा। वहीं परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में USF 4.0 की स्टोरेज दी जा सकती है। Oneplus Open एक कैमरा सेंट्रिक फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसके लीक्स की मानें तो इस फोन के रियर में 5 कैमरे दिए जा सकते हैं। जो कि सर्कुलर माड्यूल में होंगे। इसमें एक 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में आउटर डिस्प्ले में 32 मेगापिक्सल और इनर डिस्प्ले में 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। अपने इस फोन को पॉवर देने के लिए इसमें कंपनी 4800mAh की बैटरी शामिल कर सकती है, जिसे 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








