Home
Mobile

OnePlus ला रहा है OxygenOS 16: अब स्मार्टफोन चलेगा ‘AI दिमाग’ से, 16 अक्टूबर को भारत में लॉन्च

OnePlus ने आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया है कि OxygenOS 16 भारत में 16 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगा - ठीक एक दिन बाद जब Oppo चीन में ColorOS 16 पेश करेगा। यह अपडेट सिर्फ एक सॉफ्टवेयर वर्जन नहीं, बल्कि OnePlus के पूरे यूजर एक्सपीरियंस में बदलाव लाने वाला कदम माना जा रहा है।

OnePlus ला रहा है OxygenOS 16: अब स्मार्टफोन चलेगा ‘AI दिमाग’ से

क्या है OxygenOS 16?

OxygenOS 16, OnePlus का नया ऑपरेटिंग सिस्टम है जो Android 16 पर आधारित होगा। OnePlus ने पिछले कुछ सालों में अपने यूआई को तेज़, साफ और बग-फ्री बनाए रखने पर ध्यान दिया है। अब इस नए वर्जन में कंपनी AI इंटीग्रेशन पर बड़ा दांव लगा रही है, यानी आपका फोन अब सिर्फ टच से नहीं, बल्कि आपकी जरूरतों को समझकर खुद भी स्मार्ट तरीके से काम करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OxygenOS 16 में OnePlus Google Gemini AI के साथ गहरी इंटीग्रेशन लाने की तैयारी में है। इसका मतलब है कि अब यूज़र्स को AI-सजेस्टेड रिप्लाई, इंटेलिजेंट रिसोर्स मैनेजमेंट और पर्सनलाइज्ड स्मार्ट कार्ड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

कौन से डिवाइसेस को मिलेगा अपडेट?

कंपनी ने साफ कर दिया है कि OxygenOS 16 कई पॉपुलर डिवाइसेस के लिए उपलब्ध होगा -

  • OnePlus 13, 13R, 13S
  • OnePlus 12, 12R, 11, 11R
  • OnePlus Open (फोल्डेबल)
  • OnePlus Nord 5, 4, 3
  • Nord CE5, CE4, CE4 Lite
  • OnePlus Pad 3, Pad 2, Pad Lite

ध्यान देने वाली बात यह है कि Nord CE 4, CE 4 Lite और Nord 3 के लिए यह आखिरी मेजर अपडेट होगा।

OxygenOS 16 में क्या नया होगा?

हालांकि कंपनी ने पूरा फीचर लिस्ट अभी शेयर नहीं किया है, लेकिन लीक और शुरुआती टीज़र्स से यह साफ है कि OxygenOS 16 में फोकस AI और स्मूथ एक्सपीरियंस पर रहेगा। इसके संभावित फीचर्स में शामिल हैं।

  • AI-पावर्ड पर्सनल असिस्टेंट जो Gemini AI से जुड़ा होगा।
  • स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट जो ऐप्स के यूज़ पैटर्न के हिसाब से बैकग्राउंड को ऑप्टिमाइज करेगा।
  • इंप्रूव्ड यूआई फ्लुइडिटी, ताकि स्क्रॉलिंग और मल्टीटास्किंग और भी स्मूद हो।
  • पर्सनलाइज्ड नोटिफिकेशन सेंटर जो यूज़र के व्यवहार को समझेगा।

कैसे करें OxygenOS 16 इंस्टॉल?

अपडेट आने के बाद यूजर्स को बस ये तीन स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
सेटिंग्स → सिस्टम → सॉफ्टवेयर अपडेट में जाएं
वाई-फाई से कनेक्ट करें।
अपडेट डाउनलोड कर रीबूट करें।

कुछ मॉडलों पर फेज-वाइज रोलआउट होगा, यानी अपडेट कुछ यूज़र्स को पहले और बाकी को बाद में मिलेगा।

OnePlus का नया लक्ष्य: 'AI + Speed'

OnePlus का मकसद अब सिर्फ एक तेज फोन देना नहीं, बल्कि ऐसा डिवाइस बनाना है जो आपके सोचने से पहले आपकी जरूरत भांप सके। यही वजह है कि OxygenOS 16 को कंपनी ने "Human-AI Harmony Experience" के तौर पर पेश करने की योजना बनाई है।

जैसे-जैसे भारत में AI स्मार्टफोन का ट्रेंड बढ़ रहा है, OnePlus इस अपग्रेड के साथ अपने यूजर्स को अगले डिजिटल लेवल पर ले जाने की तैयारी में है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus OxygenOS 16 Launching in India on October 16: AI-Powered Features and Eligible Devices Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X