OnePlus ने शुरू किया OxygenOS 16 का रोलआउट, जानें किन स्मार्टफोन्स को मिला अपडेट और क्या हैं नए फीचर्स
OnePlus ने आखिरकार अपने यूज़र्स के लंबे इंतज़ार को खत्म करते हुए भारत में OxygenOS 16 का बीटा वर्जन रोलआउट शुरू कर दिया है। फिलहाल यह अपडेट केवल चुनिंदा OnePlus स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध कराया गया है, जबकि स्टेबल वर्जन 16 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ किया जाएगा।
बीटा वर्जन के जरिए कंपनी यूज़र्स को नए फीचर्स और परफॉर्मेंस सुधार की झलक दिखा रही है। तो आइए जानते हैं किन डिवाइसों को यह अपडेट मिल रहा है, क्या हैं OxygenOS 16 के खास फीचर्स और इसे कैसे इंस्टॉल किया जा सकता है।

किन स्मार्टफोन्स को मिलेगा OxygenOS 16 अपडेट?
OxygenOS 16 का बीटा वर्जन फिलहाल केवल फ्लैगशिप और प्रीमियम सीरीज़ के कुछ स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया गया है। नीचे दी गई लिस्ट में वो सभी मॉडल शामिल हैं जिन्हें अपडेट मिल रहा है:
- OnePlus 13
- OnePlus 13R
- OnePlus 13s
- OnePlus 12
- OnePlus 12R
- OnePlus Open
कंपनी ने साफ किया है कि बाकी सभी OnePlus स्मार्टफोन्स को 16 अक्टूबर 2025 से सीधे स्टेबल वर्ज़न का OTA अपडेट मिलेगा। यानी, अगर आपका फोन इस सूची में नहीं है, तो आपको बस कुछ दिन इंतजार करना होगा।
OxygenOS 16 के नए फीचर्स
OnePlus ने इस बार OxygenOS को और स्मूद, तेज़ और मॉडर्न बनाने पर ज़ोर दिया है। Flow Motion Animations इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। ये एनीमेशन फोन के इंटरफेस को और फ्लुइड बनाते हैं, जिससे ऐप्स के बीच ट्रांजिशन बेहद नैचुरल महसूस होते हैं।
इसके अलावा, नया Parallel Processing फीचर मल्टीटास्किंग को अगले स्तर तक ले जाएगा। यह फीचर यूज़र्स को एक साथ कई एनीमेशन और ऐप्स को स्मूद तरीके से रन करने की सुविधा देता है।
यूज़र इंटरफेस (UI) की बात करें तो OxygenOS 16 का डिज़ाइन काफी हद तक ColorOS 16 से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें OnePlus की पहचान बनी क्लीन और बloatware-free एक्सपीरियंस बरकरार है। यानी फोन में कोई अनचाही थर्ड-पार्टी ऐप्स नहीं होंगी।
इसके अलावा, सिस्टम सिक्योरिटी, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, कैमरा प्रोसेसिंग और ऐप लोडिंग टाइम में भी सुधार किया गया है। OnePlus के मुताबिक यह अब तक का सबसे तेज़ और स्थिर OxygenOS वर्ज़न होगा।
कैसे इंस्टॉल करें OxygenOS 16 बीटा अपडेट
अगर आपका OnePlus फोन इस अपडेट के लिए योग्य है, तो आप आसानी से बीटा वर्ज़न इंस्टॉल कर सकते हैं। यहां स्टेप्स हैं।
- सेटिंग्स ऐप खोलें।
- नीचे स्क्रॉल करें और About Device (अबाउट डिवाइस) सेक्शन पर जाएं।
- यहां Update (अपडेट) पर टैप करें।
- अब स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिख रहे मेनू आइकन (तीन डॉट्स) पर टैप करें।
- Beta Program में शामिल होने का विकल्प चुनें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- आपको वहीं से बीटा अपडेट डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।
नोट: जब स्टेबल वर्ज़न 16 अक्टूबर से रोलआउट होगा, तब आप यही स्टेप्स फॉलो करके बिना रजिस्ट्रेशन के उसे डाउनलोड कर पाएंगे।
क्या उम्मीद की जाए स्टेबल वर्जन से
OxygenOS 16 का स्टेबल वर्ज़न कई नए एआई फीचर्स और परफॉर्मेंस ट्यूनिंग के साथ आएगा। साथ ही, OnePlus Open जैसे फोल्डेबल यूज़र्स के लिए कंपनी ने कहा है कि उन्हें डुअल-स्प्लिट व्यू और एनहैंस्ड ऐप कंटीन्यूटी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
कुल मिलाकर, OnePlus का यह अपडेट दिखाता है कि कंपनी अपने सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को ColorOS से अलग रखते हुए अपनी फास्ट और क्लीन यूज़र फिलॉसफी को बनाए रखना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications