वनप्लस की डैश सेल, एक रुपए में खरीदें स्मार्टफोन
वनप्लस की डैश सेल आज से शुरू होने वाली है। इस सेल में ग्राहक वनप्लस के कई डिवाइस एक रुपए में खरीद सकते हैं। इस सेल के लिए एक निश्चित समय है। आइए जानते हैं सेल से जुड़ी जरुरी बातें।
वनप्लस की डैश सेल आज शुरू होने को है। इस सेल में वनप्लस के कई डिवाइस आपको एक रुपए में मिलेंगे। जी हां! यह सेल भारत में चल रहे फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है। वनप्लस की यह सेल 24 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक रहेगी। साथ ही आपको बता दें हर दिन इसका एक फिक्स टाइम भी होगा।
वनप्लस डैश सेल तीनों दिन दोपहर 12 बजे, 4 बजे और रात 8 बजे आयोजित की जाएगी। इस सेल में भाग लेने के लिए यूज़र्स को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही यूज़र्स इस सेल का लाभ उठा पाएंगे और 1 रुपए में अपना पसंदीदा डिवाइस खरीद पाएंगे।
कैसे लें भाग!
इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसमें आपको नाम, मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन, एड्रेस और इसे एक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर करना होगा। इसके बाद आप एंट्रेंस टिकट जीत सकते हैं। इस टिकट के साथ यूज़र्स एक रुपए में मिस्ट्री प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।
और क्या है स्टोर में खास!
शुरुआत में 1 रुपए का मिस्ट्री बॉक्स लकी ड्रा के जरिए निकाला जाएगा। जब सभी मिस्ट्री बॉक्स पूरे हो जाएंगे तो यह सेशन खत्म हो जाएगा।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
रजिस्टर करें
वनप्लस यूज़र्स को अपने वनप्लस फोन का आईएमईआई नंबर यूज़ करते हुए रजिस्टर करना होगा, इसके लिए दिवाली डैश पेज जाना होगा।
एड्रेस
इसके लिए आपको इस एड्रेस पर जाना है, https://oneplusstore.in/diwali/dash। इसके साथ ही आपको 250 रुपए का कूपन मिल जाएगा।
ऐसे लें भाग
इस कांटेस्ट में वनप्लस किसी एक प्रोडक्ट की फोटो डिस्प्ले करेगा और यूज़र्स को वनप्लस के ईकॉमर्स पोर्टल पर जाने के लिए कहा जाएगा जहाँ आपको वही ढूंढना है। इसके बाद इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर करें।


Click it and Unblock the Notifications