Home
Mobile

Amazon सेल में OnePlus के इन 5 स्मार्टफोन पर भारी छूट, सस्ते में खरीदें फोन, यहां देखें लिस्ट

OnePlus Smartphone's Discount: अगर आप भी वनप्लस ब्रांड का नया हैंडसट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके ये समय सबसे सही साबित हो सकता है। दरअसल Amazon Great Indian Festival Sale के तहत वनप्लस के स्मार्टफोन्स पर भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर्स किया जा रहा है। जिसके तहत वनप्लस के फ्लैगशिप और मिड रेंज स्मार्टफोन्स को काफी कम दाम में खरीदा जा सकता है। तो चलिए आपको यहां हम ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर मौजूद OnePlus स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स डिटेल और इसकी नई कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों के बारे में जानते हैं।

OnePlus 10T 5G पर डिस्काउंट

सबसे पहले हम OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन की बात करेंगे। जिसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन में ग्राहक को 6.7 इंच की डिस्प्ले मिल रही है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 39,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन की खरीदारी के वक्त ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 4250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट ग्राहकों को मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।

OnePlus 10R 5G डिस्काउंट

इसके अलावा आप इस सेल से OnePlus 10R 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भी काफी कम दाम में खरीदा जा सकता है। इसे अमजन पर 27,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं बैंक ऑफर के तहत ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर इस पर 2250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की 120 Hz IRIS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 X 1080 पिक्सल है।

Amazon सेल में OnePlus के इन 5 स्मार्टफोन पर भारी छूट, सस्ते में खरीदे

OnePlus 10 Pro 5G पर डिस्काउंट

इसके साथ ही अमेजन सेल से OnePlus 10 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को मात्र 52,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन करने पर इस पर 4250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता हैं। OnePlus के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले दिया गया है।इसके साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर शामिल है।

OnePlus 11R 5G डिस्काउंट

OnePlus 11R 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन सेल से मात्र 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 1250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट इस फोन पर लिया जा सकता है। वनप्लस के इस हैंडसेट को 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की Super Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन 2772 X 1240 पिक्सल है। आपको बता दें, इस फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 को शामिल किया गया है।

OnePlus 11 5G डिस्काउंट

OnePlus 11 5G के 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन सेल के तहत ग्राहक मात्र 61,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं कूपन ऑफर के तहत इस फोन पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इसके अलावा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 2250 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन को 6.7 इंच की AMOLED QHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz तक है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huge discounts are being offered on OnePlus smartphones in the Amazon Great Indian Festival Sale. Under which OnePlus' flagship and mid-range smartphones can be purchased at very low prices. So, let us know here about the details of the offers available on OnePlus smartphones on the e-commerce site Amazon and its new price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X