Home
Mobile

OnePlus ला रहा दो सस्ते स्मार्टफोन, कम दाम में मिलेंगे तगड़े फीचर्स, यहां जानें सभी डिटेल

Oneplus (वनप्लस) अपने भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द ही नया स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 4 Lite 5G लॉन्च करने जा रहा है। जो मिडरेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा। OnePlus के इस फोन का सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Xiaomi और Vivo के स्मार्टफोन से होगा।

बता दें, कंपनी वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट के साथ ही OnePlus Nord 4 को भी पेश कर सकती है। इन दोनों फोन्स को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर स्पॉट किया गया है।

OnePlus ला रहा दो सस्ते स्मार्टफोन, कम दाम में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

अभी ब्रांड ने इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन BIS पर स्पॉट किए जाने के बाद से ही इसके जल्द लॉन्च की उम्मीद की जा रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट को मॉडल नंबर CPH2621 के साथ सिंगापुर की IMDA नियामक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जबकि, इसी मॉडल नंबर को गीकबेंच पर भी देखा गया है।

वहीं कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 20,000 रुपये से कम तय किए जानें की उम्मीद है। खबरों की मानें तो वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट के 8GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत देश में 19,999 रुपये हो सकता है।

OnePlus ला रहा दो सस्ते स्मार्टफोन, कम दाम में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट होगा। जो 12GB तक रैम के साथ आता है। आपको बता दें, OnePlus Nord CE 4 में भी स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इसके लाइट मॉडल में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के अन्य डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं।

OnePlus Nord 4 के संभावित स्पेक्स- वनप्लस नॉर्ड 4 ACE 3V मॉडल पर आधारित है, जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ही चीनी बाजार में पेश किया था। इस स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट मिलेगा।

जिसे 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। लाइट मॉडल की तरह, इसमें भी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 16MP कैमरा का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus to may launch Nord CE 4 Lite 5G Nord 4 in next month know price specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X