Home
Mobile

OnePlus Watch 2 भारत में जल्द देगा दस्तक, इन अपग्रेडेड फीचर्स से होगा लैस, जानें सभी डिटेल्स

OnePlus Watch 2 Features: वनप्लस बहुत जल्द अपने OnePlus Watch 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। कंपनी अपने इस अपकमिंग वॉच को OnePlus Watch की सक्सेसर के तौर पर पेश करेगी। हालांकि OnePlus Watch 2 के लॉन् डेट का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इससे पहले ही इसके फीचर् की जानकारी लीक हो चुकी है। आपको बता दें, वनप्लस वॉच 2 को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिसका मॉडल नंबर OPWWE231 है। बीआईएस पर लिस्टिंग से इस अपकमिंग वॉच की कई खास जानकारी अब सामने आ चुकी हैं। आइए आपको इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

OnePlus Watch 2 भारत में जल्द देगा दस्तक, जानें सभी डिटेल्स

OnePlus Watch 2 संभावित फीचर्स

OnePlus Watch 2 को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस वॉच की एंट्री 2024 तक हो सकती है। कंपनी अपने इस वॉच को कंपनी नेक्सट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज OnePlus 12 के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें यूजर्स को राउंड डिस्प्ले मिल सकता है। आपको बता दें, इस नए वॉच में OnePlus Watch के मुकाबले यूजर्स को ज्यादा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। हालांकि वनप्लस अपने पिछले मॉडल की तरह इसमें भी कस्टम RTOS प्लेटफॉर्म दे सकती है।

इसके अलावा यह वॉच कई हेल्थ फीचर्स से भी लैस हो सकती है। जिसमें कई और अपग्रेडेड फीचर्स शामिल हो सकते हैं। जो इसे अन्य वॉच से अलग बनाएंगे। साथ ही साथ इसमें कई ट्रैकिंग फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा इस वॉच को कंपनी एंड्रॉइड और iOS कंपेटिबिलिटी के साथ लॉन्च कर सकती है।

OnePlus Watch

वनप्लस वॉच को डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिली है। इसके साथ ही यह 5ATM वॉटर रेस्सिटेंट है। इस वॉच को ग्राहक मिडनाइट ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 16,999 रुपये है। यह वॉच 405mAh बैटरी से लैस है। जो चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो जैसे फीचर्स शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Watch 2 is expected to be launched in the Indian market soon. It has been listed on the BIS certification website which suggests that this watch can be launched soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X