Home
Mobile

OnePlus के गेमिंग फोन पर भी चल रहा है काम; जानिए क्या है कंपनी की प्लानिंग

OnePlus Working on Gaming Phone: OnePlus भारत में अपने Nord सीरीज के दो नए स्मार्टफोन्स Nord 5 और Nord CE 5 को 8 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये दोनों डिवाइसेज़ मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेंगे, लेकिन इससे भी बड़ी खबर यह है कि कंपनी एक नया गेमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी डेवलप कर रही है, जो गेमिंग प्रेमियों के लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।

OnePlus के गेमिंग फोन पर भी चल रहा है काम

गेमिंग फोन पर भी चल रहा है रिसर्च

टेक टिप्स्टर योगेश बरार ने अपने X (पूर्व में Twitter) हैंडल पर जानकारी साझा की है कि OnePlus एक नए सब-सीरीज पर काम कर रही है जो विशेष रूप से गेमर्स के लिए डिजाइन की गई है। हालांकि, अभी यह प्रोजेक्ट डेवलपमेंट स्टेज में है और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह साफ है कि OnePlus अब Asus ROG Phone और Nubia Red Magic जैसे डिवाइसेज़ को सीधी टक्कर देने की तैयारी में है।

पावरफुल प्रोसेसर वाला गेमिंग फोन

OnePlus के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे हाई-एंड गेमिंग फोन की रेस में मजबूती से खड़ा करेगा। इससे गेमर्स को स्मूद परफॉर्मेंस, बेहतर ग्राफिक्स और हीट मैनेजमेंट का अनुभव मिल सकेगा।

OnePlus 13s रहा खास

हाल ही में OnePlus ने OnePlus 13s लॉन्च किया है, जो अपनी दमदार स्पेसिफिकेशन और प्रीमियम डिजाइन के लिए चर्चा में है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6.32-इंच का Pro XDR डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Aqua Touch टेक्नोलॉजी और Cinematic Visual Experience इसे और खास बनाते हैं।

कैमरा और बैटरी

OnePlus 13s में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 50MP का टेलीफोटो लेंस जो 2x ऑप्टिकल और 20x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए दिया गया है।

यह डिवाइस भारत में 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और इसमें 5850mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OnePlus अपनी Nord सीरीज से लेकर प्रीमियम और अब गेमिंग सेगमेंट तक में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। गेमिंग फोन का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए OnePlus की ये तैयारी काफी उत्साहजनक मानी जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Working on new gaming Phone what is the planning of the company
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X