Home
Mobile

बारिश में भी बेफिक्र से चला सकेंगे Smartphones; 20,000 रुपये से कम में मिल रहे हैं वॉटर-रेसिस्टेंट ऑप्शन

Smartphones Under 20K: भारत में इन दिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। भारी बारिश के कारण लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर पड़ रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता होती है स्मार्टफोन की सुरक्षा, क्योंकि पानी के संपर्क में आते ही मोबाइल के खराब होने का डर बढ़ जाता है। लेकिन अब टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है कि आपको फोन के खराब होने की टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है।

आज मार्केट में ऐसे कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ दमदार बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आते हैं बल्कि पानी और नमी से भी बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करते हैं। अगर आपका बजट 20,000 रुपये से कम है और आप बारिश में भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है।

 20,000 रुपये से कम में मिल रहे हैं वॉटर-रेसिस्टेंट Smartphones

Oppo K13

Oppo ने हाल ही में K13 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत की कीमत 17,999 रुपये है। ये खासकर उन लोगों के लिए सही विकल्प है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस चाहिए। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले इसे प्रीमियम लुक देता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 8GB RAM मौजूद है। सबसे खास बात, यह फोन वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है, जिससे बारिश के छींटे या हल्की फुहारों में भी इसे बिना चिंता इस्तेमाल किया जा सकता है।

iQOO Z10R

iQOO अपने गेमिंग और परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है, जिसमें 19,499 रुपये तय की गई है। Z10R इसी कड़ी का नया मॉडल है। इसमें 5700mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

फोन का 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले शानदार विजुअल अनुभव देता है। यह MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ आता है। इसकी वॉटर-रेसिस्टेंट बिल्ड क्वालिटी इसे बारिश के मौसम के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

Moto G86 Power

Motorola ने G86 Power को खासकर बैटरी और टिकाऊपन पर फोकस करते हुए लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹16,999 है। इसमें 6720mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है।

फोन में 6.7-इंच का FHD+ p-OLED डिस्प्ले मौजूद है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 8GB RAM दी गई है। Motorola की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टॉक-एंड्रॉयड जैसी क्लीन UI है। साथ ही, यह फोन पानी की छींटों से बचाव करने में सक्षम है।

Realme P3

Realme P3 अपने प्राइस रेंज में काफी बैलेंस्ड स्मार्टफोन माना जा रहा है, जिसकी कीमत ₹16,499 रुपये है। इसमें 6000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले यूज़र्स को शार्प और कलरफुल विजुअल अनुभव देता है।

इसका Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 8GB RAM इसे स्मूद परफॉर्मेंस देते हैं। इसका डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन इसे बारिश के मौसम में सुरक्षित विकल्प बनाता है।

Xiaomi Redmi Note 14 5G

Xiaomi का Redmi Note 14 5G भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसकी कीमत ₹16,999 रुपये है। इसमें 5110mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

फोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर और 6GB RAM के साथ आता है। फोन का वॉटर-रेसिस्टेंट फीचर इसे हल्की बारिश और नमी से बचाता है।

बारिश का मौसम अक्सर स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए चिंता का कारण बनता है। लेकिन 20,000 रुपये से कम की प्राइस रेंज में अब ऐसे कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप बिना डर के बारिश में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Oppo K13 और iQOO Z10R जैसे मॉडल परफॉर्मेंस और वॉटर-रेसिस्टेंट फीचर्स के साथ आते हैं, वहीं Motorola और Realme अपने दमदार बैटरी बैकअप और टिकाऊ डिजाइन की वजह से खास हैं।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि वह बारिश की नमी या छींटों से खराब न हो, तो यह टॉप 5 लिस्ट आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
op Waterproof Smartphones Under ₹20,000 in India Best Budget Phones for Monsoon Season 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X