Home
Mobile

Oppo A18 Oppo 128 GB स्टोरेज, 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत भी कम, जानें फीचर्स

Oppo A18 Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपनी A सीरीज का नया स्मार्टफोन UAE में लॉन्च किया है। Oppo A18 के ज्यादा तर स्पेसिफिकेशन्स Oppo A38 से मिलते-जुलते हैं। जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। ओप्पो ने अपने इस लेटेस्ट फोन को 5,000mAh की बैटरी के साथ 128GB स्टोरेज से पैक्ड किया है। तो आईए आपको इस फोन की खासियत से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में आगे डिटेल्स जानते हैं।

Oppo A18 कीमत

Oppo A18 के प्राइज की बात करें तो कंपनी ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस नए डिवाइस को यूएई में ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जिसे कस्टमर्स ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ब्लू दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

OPPO A18 स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A18 में यूजर को 6.56 इंच एचडी+ डिस्प्ले मिल रहा है, जिस पर वॉटरड्रॉप नॉच भी दी गई है। इस फोन का डिस्प्ले 720 निट्स पीक ब्राइटनेस और स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इसमें नीचे की ओर मोटी चिन दी गई है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एक पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। ओप्पो ए18 में कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर को शामिल किया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यूजर्स बढ़ा भी सकेंगे। साथ ही साथ स्टोरेज का यूज करके फोन की रैम को भी वर्चुअली 4 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो पावर बटन में इंटिग्रेटेड है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड ColorOS 13.1 के साथ आएगा।

Oppo A18 स्मार्टफोन 128 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, कीमत भी कम, जानें

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को पावर देने के लिए, ओप्पो ने इसमें 5,000mAh की बैटरी को शामिल किया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस फीचर्स मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Dual rear camera setup will be available in Oppo A18. Whose primary camera is 8 megapixel and 2 megapixel. It has a 5 megapixel front camera for selfie and video calling. To power this latest smartphone, Oppo has included a 5,000mAh battery in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X