Home
Mobile

Oppo A2 स्मार्टफोन की 512GB स्टोरेज के साथ धामकेदार एंट्री, जानिए कीमत व खासियत

Oppo A2 Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने A-Series के लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। जिसे Oppo A2 के नाम से जाना जाएगा। यह कंपनी का नया बजट फोन है। जिसमें कंपनी ने 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप, 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को कई खास फीचर्स से लैस किया है। तो आईए आपको Oppo के इस नए फोन में मिलने वाले सभी खासियतों से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Oppo A2 कीमत व उपलब्धता

ओप्पो ए2 स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत की बात करें तो इसके 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,699 युआन (लगभग 16,500 रुपये) है। वहीं इसके 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 20,000 रुपये) है। इसे आइस क्रिस्टल वॉयलट, ब्लैक और एमेरल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इसे अन्य बाजारों में पेश किए जाने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Oppo A2 स्मार्टफोन की 512GB स्टोरेज के साथ धामकेदार एंट्री, जानिए कीमत

Oppo A2 स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो ए2 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.72 इंच फुलएचडी+ LTPS LCD स्क्रीन मिल रही है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़, 391 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 680 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर शामिल किया है। जिसमें आपको 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। ग्राफिक्स के लिए कंपनी ने इसमें Mali-G57 MC2 दिया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो अपर्चर एफ/1.8 और 77-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमेंआपको वाई-फाई , ब्लूटूथ, यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस और ए-जीपीएस मिलेंगे। इस फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल है। सिक्यॉरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone brand Oppo has launched the latest smartphone of its A-Series. Which will be known as Oppo A2. This is the company's new budget phone. In which the company has provided 50MP dual rear camera setup, up to 12 GB RAM with up to 512 GB inbuilt storage. Along with this, the company has equipped this handset with many special features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X