Oppo A2 Pro 5G जल्द होगा लॉन्च, फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम भी होगा पेश
Oppo जल्द ही अपने यूजर्स के लिए फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम की शुरूआत कर सकता है। इस प्रोग्राम की मदद से ओप्पो स्मार्टफोन यूजर्स जरूरत पड़ने पर अपने मोबाइल फोन की बैटरी फ्री में बदलवा सकेंगे। अप Oppo A2 Pro 5G के इस पहल के पहले लाभार्थी के रूप में उभरने की उम्मीद है। हैंडसेट के चीनी मार्केट में 15 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। कहा जाता है कि यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC पर चलेगा और इसमें 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी से अनुवादित) ने दावा किया कि ओप्पो जल्द ही एक बैटरी रिप्लेसमेंट पहल शुरू करेगा जो चार साल की समय सीमा के अदर फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट प्रदान करेगा। टिपस्टर के मुताबिक, ओप्पो ए2 प्रो 5जी इस प्रोग्राम का लाभ पाने वाला पहला हैंडसेट होगा।
एक अन्य प्रमुख टिपस्टर व्हाईलैब (चीनी से अनुवादित) इस अफवाह की पुष्टि करता है और कहता है कि यदि चार साल की अवधि के भीतर बैटरी हेल्थ 80% से नीचे चला जाता है तो ओप्पो बिक्री के बाद सेवा के तहत बैटरी को बदल देगा । उनका कहना है कि पॉलिसी की घोषणा ओप्पो ए2 प्रो 5जी के साथ की जाएगी।
Oppo A2 Pro 5G को लेकर काफी समय से अफवाहें चल रही हैं। हैंडसेट पहले चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट और TENAA लिस्टिंग पर दिखाई दिया था, जिसमें 15 सितंबर की संभावित लॉन्च तिथि का सुझाव दिया गया था।
Oppo A2 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले आने की उम्मीद है। ऐसा कहा जाता है कि यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC पर चलता है और इसे 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के नेतृत्व में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। ओप्पो A2 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








