लेदर बैक वाला स्टाइलिश फोन OPPO A2 Pro लॉन्च, मिलेगा 64 MP कैमरा, 512 GB स्टोरेज, जानें कीमत
Oppo A2 Pro Launched: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन A2 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसे Oppo A1 Pro के अपग्रेड वेरियंट के तौर पर पेश किया गया है। लेदर बैक वाला यह स्टाइलिश फोन 12 GB तक रैम और 512 GB तक स्टोरेज के साथ के साथ 64 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने कई धांसू फीचर्स शामिल किए हैं। तो चलिए आपको आगे ओप्पो के इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तक के डिटेल्स बताते हैं।
OPPO A2 Pro की कीमत
ओप्पो ए2 प्रो के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट को 1799 युआन यानि कि, लगभग 20,820 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके दूसरे वेरिएंट 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1999 युआन यानि लगभग 22,900 रुपये और इसके 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट को 2399 युआन यानि कि, लगभग 27,470 रुपये में लाया गया है। यह फोन प्री-बुकिंग लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जिसकी बिक्री चीनी मार्केट में 22 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।
OPPO A2 Pro स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.7 इंच (2412×1080 पिक्सल) फुलएचडी+ एमोलेड कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 750 6nm प्रोसेसर से लैस किया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G68 MC4 GPU दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 GB रैम और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज, 12 GB रैम के साथ 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज और 12 GB रैम के साथ 512 GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है।
ओप्पो का यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.1 के साथ आ रहा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को अपर्चर एफ/1.7 और LED फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ अपर्चर एफ/2.2 के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11 एएक्स, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








