Home
Mobile

Oppo A2m बजट 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 SoC के साथ लॉन्च, जानें प्राइज

Oppo A2m Launch: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo A2m चीनी बाजार में लॉन्च किया है। जिसकी शुरूआती कीमत कंपनी ने 18 हजार से भी कम तय किया है। Oppo A2m में यूजर्स को 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है। इसके साथ ही Oppo A2m में कंपनी ने कम दाम मे कई शानदार फीचर्स शामिल किए हैं। तो आइए आपको इस लेटेस्ट हैंडसेट की स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Oppo A2m की कीमत

ओप्पो ए2एम के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने यूआन 1,499 यानि कि, लगभग 17,038 रुपये तय किया है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 1,799 यानि कि लगभग 20,376 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 2,099 यानि कि, लगभग 23,703 रुपये तय हुआ है। अपने इस हैंडसेट को ओप्पो ने Flying Frost Purple और Starry Night Black दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

Oppo A2m बजट 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 SoC के साथ लॉन्च

Oppo A2m के स्पेसिफिकेशंस

Oppo A2m में 6.56 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस हैंडसेट की पीक ब्राइटनेस 720 निट्स तक होगी।इसके चारों तरफ मोटे बेजल्स के साथ ड्यूड्रॉप-नॉच वाला डिस्प्ले दिया गया है। अपने इस न्यूली डिवाइस को कंपनी ने ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस किया है। जिसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करेगा। इसके साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट में कैमरा दिया गया है। ओप्पो का यह हैंडसेट 5,000mAh की बैटरी से लैस है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल स्पीकर, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, 3.5mm हेडफोन जैक, सिंगल स्पीकर, ब्लूटूथ 5.3, GNSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है। Oppo A2m में बाईं ओर वॉल्यूम बटन और दाईं ओर पावर बटन दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo A2m budget 5G smartphone has been launched with MediaTek Dimensity 6020 SoC. Oppo has made this handset available in two color options: Flying Frost Purple and Starry Night Black.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X